आम मुद्दे

Big Breaking: ग्रेटर नोएडा में बनेगी नाइट सफारी, ईको टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा; 678 करोड़ रुपये होंगे खर्च

ग्रेटर नोएडा, रफ्तार टुडे। लखनऊ की तर्ज पर ग्रेटर नोएडा में नाइट सफारी बनाई जाएगी। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सपा शासनकाल में मुर्शीदपुर में नाइट सफारी का प्रस्ताव तैयार किया था। लेकिन यह ठंडे बस्ते में चला गया।

नाइट सफारी की कवायद एक बार फिर शुरू हुई है। इसे लखनऊ की तर्ज पर बनाया बनाने की तैयारी है। इसके साथ ही हस्तिनापुर में जलीय और जंगल सफारी का लुफ्त भी पर्यटक उठा सकेंगे। दोनों का प्रस्ताव तैयार कर वन मुख्यालय भेजा जाएगा। जल्द ही मुजफ्फरनगर-बिजनौर की सीमा पर स्थित हैदरपुर वेटलैंड और हस्तिनापुर ईको टूरिज्म का नया केंद्र बनेगा।

वन निगम और पर्यटन विभाग के सहयोग से वन विभाग हस्तिनापुर सेंचुरी में नया कदम बढ़ाने जा रहे है। हैदरपुर वेटलैंड में पर्यटन विकास के लिए कई कार्य प्रस्तावित कर दिए हैं, साथ ही हस्तिनापुर में जलीय और जंगल सफारी शुरू कराने की तैयारी है। जैसे ही बोट उपलब्ध होंगी, इसके साथ हस्तिनापुर गंगा में वन विभाग जलीय सफारी शुरू करा देगा। नोएडा और ग्रेटर नोएडा को लेकर भी वन विभाग मुख्यालय अधिकारी नए सिरे से योजना तैयार कर रहे हैं।

ग्रेनो प्राधिकरण ने सपा शासनकाल में मुर्शीदपुर में नाइट सफारी का प्रस्ताव तैयार किया था। इसको मूर्त रूप देने के लिए सलाहकार कंपनी का चयन किया गया था। इसकी डीपीआर बनाई गई थी। हालांकि यह प्रस्ताव सिरे नहीं चढ़ पाया। फिलहाल इस पर कोई कार्रवाई अभी नहीं हो रही है। जिस जमीन पर नाइट सफारी का प्रस्ताव तैयार किया गया था, वह वन विभाग की है। यह साइट यमुना एक्सप्रेसवे के नजदीक है। बेहतर लोकेशन होने के चलते यहां पर नाइट सफारी प्रस्तावित की गई थी।

अतंरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुके ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे नाइट सफारी की योजना बनाई गई थी। मुरशदपुर के पास 220 एकड़ जमीन में 678 करोड़ रुपये के खर्च से नाइट सफारी का निर्माण होना है। 20 अगस्त 2013 में यूपी कैबिनेट से भी प्रस्ताव पास हो गया था। डिजाइन तैयार होने के बाद भी यह परियोजना अभी तक ठंडे बस्ते में है।

वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री केपी मलिक ने कहा, ‘पश्चिमी यूपी के जिलों में ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए प्रयास कर रहे हैं। इसमें हैदरपुर वैटलैंड, हस्तिनापुर सेंचुरी क्षेत्र में विभिन्न स्थल, नोएडा-ग्रेटर नोएडा पर फोकस है।’

Related Articles

Back to top button