आम मुद्दे

BIG BREAKING : ऋतु महेश्वरी को मिला ग्रेटर नोएडा सीईओ का अतिरिक्त प्रभार, एक साथ इन 3 चार्ज को संभालेंगी

ग्रेटर नोएडा, रफ्तार टुडे। उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। दो दिनों पहले मेरठ मंडल आयुक्त और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ सुरेंद्र सिंह पीएमओ चले गए। जिसके बाद ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ का अतिरिक्त प्रभार ऋतु महेश्वरी आईएएस को मिला है। ऋतु महेश्वरी इस समय नोएडा अथॉरिटी की सीईओ भी है। अब ऋतु महेश्वरी को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ के रूप में अतिरिक्त प्रभार मिल गया है।

44 वर्षीय ऋतु महेश्वरी 2003 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। ऋतु मूल रूप से पंजाब की रहने वाली हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर की पढ़ाई की थी। ऋतु महेश्वरी ने सरकारी सेवा की शुरुआत लखनऊ के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के रूप में की थी।

उनको वर्ष 2005 में लखनऊ के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के रूप में तैनाती मिली। वह अभी तक पीलीभीत, संभल, शाहजहांपुर और गाजियाबाद आदि जनपदों में डीएम के पद पर कार्य कर चुकी हैं। ऋतु महेश्वरी 12 जुलाई 2019 से नोएडा की सीईओ हैं। अब ऋतु महेश्वरी नोएडा अथॉरिटी के सीईओ के अलावा ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी की अतिरिक्त सीईओ और नोएडा मेट्रो की एमडी के रूप में भी कार्य करेंगी। आपको बता दें कि ऋतु सिंतबर 2019 में नोएडा मेट्रो की एमडी बनीं।

gaurav singh
Gaurav Singh

Related Articles

Back to top button