आम मुद्दे

भाजयुमो ने भीमराव अंबेडकर की 131वी जयंती के अवसर पर बाबा साहेब की मूर्ति पर माल्यार्पण कर मनाई ।

नोएडा, रफ्तार टुडे। भारतीय जनता युवा मोर्चा नोएभीमराव अंबेडकर की 131वी जयंती के अवसर पर बाबा साहेब की मूर्ति पर माल्यार्पण कर मनाई।डा महानगर के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा रामनिवास यादव के नेतृत्व में ग्राम रिछपाल गढ़ी में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 131वी जयंती के अवसर पर बाबा साहेब की मूर्ति पर माल्यार्पण कर मनाई।

इस मौके पर रामनिवास यादव ने वहाँ मौजूद लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि बाबा साहेब के विचार हमेशा इंसान को समाज के प्रति प्रेरित करते हैं। बी.आर. अम्बेडकर, जिन्हें बाबासाहेब अम्बेडकर के नाम से भी जाना जाता है। वह एक अर्थशास्त्री, राजनेता और समाज सुधारक थें, जिन्होंने दलित समुदाय के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी, जिन्हें अछूत माना जाता था।

भारत के संविधान के एक प्रमुख वास्तुकार, अम्बेडकर ने महिलाओं के अधिकारों और मजदूरों के अधिकारों की भी वकालत की। इसी भारतीय संविधान के निर्माता के तौर पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर मशहूर हैं। बाबा साहेब अंबेडकर की संविधान के निर्माण में भूमिका अतुल्य है। कई लोगों ने इस बाबत तमाम दलीलें दीं लेकिन डाॅ. अंबेडकर के योगदान और भूमिका को भारतीय संविधान में नकारा नहीं जा सकता है।

इस मौके पर युवा मोर्चा महामंत्री अनुज प्रधान उपाध्यक्ष नरेंद्र जोगी, मंडल अध्यक्ष विपिन प्रधान, कमल उपाध्याय, दिनेश पाल, बिट्टू कुमार, सिकन्दर पहलवान, धर्मवीर सिंह, रतिराम जाटव, राजवीर जाटव, विजयपाल जाटव, रिंकू जाटव महेंद्र जाटव आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button