आम मुद्दे

भाजयुमो के द्वारा होगा यंग इंडिया रन मैराथन का आयोजन:-अंजली चौहान

नोएडा की युवा तरुनाई 12 जनवरी राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर लेगी मैराथन में हिस्सा:-रामनिवास यादव

नोएडा, रफ्तार टुडे। आज भारतीय जनता युवा मोर्चा नोएडा महानगर के कैंप कार्यालय सेक्टर 122 में यंग इंडिया रन मैराथन के उपलक्ष में बैठक आयोजित की गई
भारतीय जनता युवा मोर्चा संपूर्ण देश में 12 जनवरी को विवेकानंद जी के जन्म दिवस व राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर मैराथन आयोजित कर रहा है।

मैराथन नोएडा स्टेडियम के गेट नंबर 4 से 12जनवरी को सुबह 8 बजे शुरुआत होगी उसी उपलक्ष्य में मैराथन की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए जिला अध्यक्ष रामनिवास यादव के नेतृत्व में तथा विशिष्ट अतिथि, भाजयुमो प्रदेश मंत्री एवं प्रवासी सुश्री अंजलि चौहान जी ने कार्यकर्ताओं को उनके दायित्वों से अवगत कराया तथा कार्यक्रम की पूर्ण तैयारी की समीक्षा करी। मैराथन में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री श्री केपी मलिक जी रहेंगे।

बैठक में भाजपा वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष एवं भाजयुमो जिला प्रभारी श्री मनीष शर्मा, मोहित शर्मा अनुज प्रधान नवीन मिश्रा नरेंद्र जोगी सत्यम सिंह नीरज चौहान रितेश वर्मा प्रवीण चौहान अर्पित मिश्रा संजय चौधरी विनय कुमार साधना शर्मा कपिल धारीवाल राहुल शर्मा वरुण यादव विक्की दास इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

gaurav singh
Gaurav Singh

Related Articles

Back to top button