आम मुद्दे

जेवर में अवतार सिंह भड़ाना को नोएडा में कृपाराम शर्मा, दादरी में तेजपाल नागर को व राजकुमार भाटी को ब्राह्मणों ने किया भारी मतदान

Raftar Today। रफ्तार टुडे की टीम ने जेवर, नोएडा, दादरी पर ब्राह्मण वोटों का जायजा लिया। जेवर के ब्राह्मण बहुल गांवों में शाम 4 बजे तक लोगों से जाना हाल ब्राह्मण बहुल गाँवों बनवारीपुर, कल्लीपुरा भाईपुर, हतेवा, जेवर शहर, दनकौर, चीरसी मे लोगों से पूछा तो मतदान के बाद निकलते हुए लोगों ने बताया कि ब्राह्मणों का जो अपमान भाजपा ने किया है हमने अपना वोट अवतार सिंह भड़ाना को डालकर उस अपमान का बदला लिया है।

इसी तरह से नोएडा में भी सेक्टर 12 22, 19 वह ब्राह्मण बहुल गांव चौडा, रघुनाथपुर, हरौला, बरौला, निठारी भंगेल, गेझा, हल्द्वानी में ब्राह्मण समाज के लोगों ने बताया कि अस्सी परसेंट ब्राह्मण समाज ने बसपा प्रत्याशी कृपाराम शर्मा को वोट दिया।

पिछले काफी दिनों से जेवर विधानसभा में ब्राह्मणों की घोर उपेक्षा भी इसका एक बहुत बड़ा कारण है पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंच पर भी स्थानीय सांसद वह एमएलसी श्री चंद शर्मा दादरी चेयरमैन गीता पंडित व अन्य वरिष्ठ ब्राह्मण भाजपा नेता दूर रहे।

नोएडा विधानसभा में रफ्तार टुडे ने जब ब्राह्मण बहुल इलाकों में ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ जनों से बात की तो उनका मानना था की स्थानीय विधायक पंकज सिंह पिछले 5 वर्षों तक किसी भी ब्राह्मण के सुख दु:ख में शामिल नहीं हुए।
एक ब्राह्मण नौजवान ने बताया कि पंकज सिंह गुर्जर और ठाकुरों में विवाह समारोह में आते हैं लेकिन ब्राह्मणों के किसी भी समारोह में बुलाने के बाद भी नहीं आते हैं पंकज सिंह लगातार ब्राह्मणों से दूरी बनाकर रखते हैं उनके आसपास के लोगों में भी कोई भी लड़का ब्राह्मण समाज से नहीं है।

वही सबसे रोचक मुकाबला दादी जनसभा का है वहां भाजपा से तेजपाल नागर और गठबंधन से राजकुमार भाटी के बीच चुनाव है ब्राह्मण भी दोनों के बीच में बटता हुआ दिखाई दे रहा है यह तो 10 मार्च को पता लगेगा कि ब्राह्मणों ने किसे ज्यादा वोट किया लेकिन ब्राह्मणों ने दादरी विधानसभा पर अपना लोहा मनवाया है।

Related Articles

Back to top button