स्वास्थ्यHealthगौतमबुद्ध नगरग्रेटर नोएडाताजातरीन

Greater Noida Hospital News : “सेवा, समर्पण और विश्वास के तीन स्वर्णिम वर्ष”, ग्रेटर नोएडा में सी.आर.एच. अस्पताल ने धूमधाम से मनाया तीसरा स्थापना दिवस, विधायक तेजपाल नागर और स्वामी चक्रपाणि महाराज रहे मौजूद, अस्पताल प्रबंधन की तीन साल की प्रेरणादायक यात्रा

ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टूडे। ग्रेटर नोएडा के स्वास्थ्य क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना चुके सी.आर.एच. अस्पताल, चाई-3 ने आज अपने तीन वर्ष पूर्ण होने पर स्थापना दिवस बड़े ही उत्साह, गरिमा और सामाजिक सौहार्द के साथ मनाया। बीते तीन वर्षों में हजारों मरीजों को बेहतर, सुलभ और भरोसेमंद स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने वाले इस अस्पताल का स्थापना दिवस न सिर्फ एक आयोजन था, बल्कि यह सेवा और समर्पण की उस यात्रा का उत्सव था, जिसने आमजन का विश्वास जीता है।


कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक तरीके से किया गया, जहां अस्पताल प्रबंधन द्वारा भव्य केक काटकर तीसरे स्थापना दिवस का जश्न मनाया गया। पूरे परिसर में उत्सव का माहौल देखने को मिला और डॉक्टरों, स्टाफ तथा अतिथियों के चेहरों पर संतोष और गर्व की झलक साफ नजर आई।


अस्पताल प्रबंधन की तीन साल की प्रेरणादायक यात्रा
सी.आर.एच. अस्पताल के निदेशक डॉ. हरप्रीत कोचर और डॉ. रचना कोचर ने इस अवसर पर सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि अस्पताल की स्थापना का उद्देश्य केवल इलाज तक सीमित नहीं था, बल्कि मानवीय संवेदना के साथ गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना था। उन्होंने बताया कि इन तीन वर्षों में अस्पताल ने आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ-साथ मरीजों के विश्वास को अपनी सबसे बड़ी पूंजी माना है।
डॉ. कोचर दंपत्ति ने कहा कि अस्पताल का हर डॉक्टर और स्टाफ सदस्य एक परिवार की तरह काम करता है और यही टीमवर्क सी.आर.एच. अस्पताल को निरंतर आगे बढ़ा रहा है।

विधायक तेजपाल नागर बोले— “स्वास्थ्य सेवा भी राष्ट्रसेवा”
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि दादरी विधायक श्री तेजपाल सिंह नागर की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ा दिया। उन्होंने सी.आर.एच. अस्पताल के तीन वर्षों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि—
“आज के समय में अच्छे अस्पताल और संवेदनशील डॉक्टर किसी वरदान से कम नहीं हैं। सी.आर.एच. अस्पताल ने बहुत कम समय में क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। स्वास्थ्य सेवा भी राष्ट्रसेवा का ही एक महत्वपूर्ण स्वरूप है।”


विधायक ने अस्पताल प्रबंधन को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई कि यह संस्थान आने वाले वर्षों में और अधिक उन्नति करेगा तथा गरीब और जरूरतमंद वर्ग तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाएगा।


स्वामी चक्रपाणि महाराज ने दिया आशीर्वाद
कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज ने की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि “चिकित्सा सेवा सबसे बड़ा धर्म है। जो संस्थान मानव जीवन को बचाने और पीड़ा कम करने का कार्य करता है, वह समाज के लिए पूजनीय होता है।”
उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को आशीर्वाद देते हुए कहा कि सी.आर.एच. अस्पताल आगे भी सेवा, संस्कार और समर्पण के मार्ग पर चलता रहे।

IMG 20260118 WA0036 converted
विधायक तेजपाल नागर और स्वामी चक्रपाणि महाराज रहे मौजूद


विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी मौजूदगी

स्थापना दिवस समारोह में कई विशिष्ट और गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति ने आयोजन को यादगार बना दिया। कार्यक्रम में—पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी के सलाहकार रहे श्री एच. एन. शर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री बृजपाल राठी
अखिल भारत हिंदू महासभा, गौतम बुद्ध नगर के जिला अध्यक्ष चौधरी रणबीर, डॉ. राजेश शर्मा, विक्रम यादव राजकुमार शर्मा, सुनील दत्त शर्मा सहित सामाजिक, राजनीतिक और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े अनेक प्रतिष्ठित लोग उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों ने अस्पताल के तीन वर्षों की सेवाओं की प्रशंसा करते हुए इसे ग्रेटर नोएडा के लिए एक विश्वसनीय स्वास्थ्य केंद्र बताया।

भविष्य की ओर एक मजबूत कदम
कार्यक्रम के समापन पर अस्पताल प्रबंधन ने सभी अतिथियों, डॉक्टरों, कर्मचारियों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सी.आर.एच. अस्पताल नई चिकित्सा सुविधाओं, आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ डॉक्टरों के माध्यम से अपनी सेवाओं का और विस्तार करेगा।
स्थापना दिवस का यह आयोजन न केवल एक सालगिरह था, बल्कि यह संदेश भी था कि जब सेवा का उद्देश्य ईमानदार हो, तो सफलता अपने आप कदम चूमती है

रफ़्तार टूडे की न्यूज
Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Back to top button