आम मुद्दे

ग्रेनो की एनटीपीसी सोसाइटी में करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने चलाया सदस्यता अभियान

ग्रेटर नोएडा, रफ्तार टुडे। ग्रेटर नोएडा की एनटीपीसी सोसाइटी में करप्शन फ्री इंडिया संगठन के द्वारा एक बैठक आयोजित की गई जिस बैठक में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगों को जागरूक किया एवं कई लोगों को संगठन की सदस्यता दी गई बैठक की अध्यक्षता विजेंद्र सिंह ने संचालक जिला अध्यक्ष प्रेम प्रधान ने किया।

करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि राक्षस रूपी भ्रष्टाचार के कारण लोगों का जीवन मुहाल हो चुका है भ्रष्टाचार की वजह से लोगों को उनके मूल अधिकार नहीं मिल पा रहे हैं उन्होंने बताया कि विभिन्न विभागों में आम जनसाधारण लोग अपने कार्य के लिए जाते हैं तो अधिकारी एवं कर्मचारी तरह तरह से उनका शोषण करते हैं चौधरी प्रवीण भारतीय ने कहा कि इस तरह के शोषण एवं भ्रष्टाचार को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

संगठन के प्रदेश सलाहकार डॉ दीपक शर्मा ने बताया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जन आंदोलन में योगेंद्र सिंह सूबेदार अशोक सिंह प्रवीण सिवाच डीके पचौरी एवं बच्चों सिंह को सक्रिय सदस्य एवं दर्जनों लोगों को साधारण सदस्य के रूप में सदस्यता दी। उन्होंने बताया कि संगठन के द्वारा ग्रेटर नोएडा के सभी सेक्टरों में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।

इस दौरान- डॉ दीपक शर्मा प्रेम प्रधान एडवोकेट अनिल भाटी राकेश नागर रिंकू बैसला यतेंद्र नागर कृष्ण नगर कैप्टन योगेश सिंह यशपाल सिंह बीके अग्रवाल दिनेश गोयल सत्येंद्र चौधरी सुंदर प्रजापति सुनील शर्मा सत्येंद्र कपासिया फतेह सिंह विकास सक्सेना आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button