Jewar Airport News : “जेवर एयरपोर्ट से उड़ान का काउंटडाउन शुरू, 30 मई 2026 को पहली फ्लाइट, टिकट बुकिंग भी जल्दी? यात्रियों के लिए बड़ी अपडेट”, “विदेशी CEO की जगह अब भारतीय संभालेगा जिम्मेदारी”

जेवर/ग्रेटर नोएडा | रफ़्तार टूडे । लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) से उड़ान भरने की तारीख तय हो गई है। यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (YIAPL) की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला लेते हुए 30 मई 2026 से आम यात्रियों के लिए हवाई सेवाएं शुरू करने की घोषणा कर दी गई है।
28 मार्च 2026 को नरेंद्र मोदी द्वारा भव्य उद्घाटन के बाद से ही लोगों के मन में यह सवाल था कि यहां से उड़ानें कब शुरू होंगी—अब इस पर आधिकारिक मुहर लग चुकी है।
“सुरक्षा नियम बने थे अड़चन, अब निकला समाधान”
जेवर एयरपोर्ट पूरी तरह तैयार होने के बावजूद एक अहम तकनीकी अड़चन के कारण उड़ानें शुरू नहीं हो पा रही थीं।
दरअसल, ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) के 2011 के नियमों के अनुसार, किसी भी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का CEO भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है। लेकिन YIAPL के मौजूदा CEO क्रिस्टॉफ स्नेलमान विदेशी नागरिक हैं, जिसके चलते गृह मंत्रालय से अंतिम सुरक्षा मंजूरी में देरी हो रही थी।
“विदेशी CEO की जगह अब भारतीय संभालेगा जिम्मेदारी”
इस अड़चन को दूर करने के लिए YIAPL ने बड़ा फैसला लिया है। कंपनी अब किसी भारतीय नागरिक को नया CEO नियुक्त करेगी, ताकि सुरक्षा क्लियरेंस में कोई बाधा न आए।
जैसे ही नए CEO की नियुक्ति होगी, उड़ानों के संचालन की प्रक्रिया को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।
“30 मई की तारीख क्यों चुनी गई? समझिए पूरा प्लान”
नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अनुसार, एयरोड्रम लाइसेंस मिलने के बाद कमर्शियल उड़ान शुरू होने में लगभग 45 दिन का समय लगता है।
11 मार्च 2026: एयरपोर्ट को एयरोड्रम लाइसेंस मिला
21 अप्रैल 2026: बोर्ड बैठक में तैयारियों की समीक्षा
30 मई 2026: कमर्शियल ऑपरेशन की डेडलाइन तय
इस दौरान एयरलाइंस स्टाफ तैनाती, काउंटर सेटअप और ट्रायल रन जैसी प्रक्रियाएं पूरी करती हैं।
“13 बड़े शहरों से सीधी कनेक्टिविटी—यात्रियों को बड़ी राहत”
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शुरू होते ही एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के यात्रियों को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (IGI Airport) के भारी ट्रैफिक से राहत मिलेगी। शुरुआत में इन 13 शहरों के लिए सीधी उड़ानें प्रस्तावित हैं:, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता, चेन्नई, हैदराबाद, पुणे, अहमदाबाद, लखनऊ, जयपुर, गोवा, वाराणसी, भोपाल
जम्मू आगे चलकर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों और अन्य शहरों को भी जोड़ा जाएगा।
“टिकट बुकिंग कब से? यात्रियों के लिए बड़ी अपडेट”
यात्रियों के लिए सबसे अहम सवाल—टिकट बुकिंग—पर भी स्थिति साफ हो गई है। एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार, जैसे ही फ्लाइट शेड्यूल जारी होगा, एयरलाइंस अपनी वेबसाइट पर बुकिंग शुरू कर देंगी। उम्मीद है कि मई के दूसरे सप्ताह (10-15 मई के बीच) से टिकट बुकिंग ओपन हो जाएगी।
“NCR का नया एविएशन हब—रियल एस्टेट से रोजगार तक बड़ा असर”
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट सिर्फ एक एयरपोर्ट नहीं, बल्कि पूरे एनसीआर के लिए एक इकोनॉमिक गेमचेंजर साबित होने वाला है। इसके शुरू होते ही:
रियल एस्टेट सेक्टर में तेजी
लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउसिंग में उछाल
पर्यटन और होटल इंडस्ट्री को बढ़ावा
हजारों रोजगार के नए अवसर
यमुना प्राधिकरण और YIAPL दिन-रात काम कर रहे हैं ताकि 30 मई को पहली फ्लाइट का टेकऑफ ऐतिहासिक बन सके।
“अब नहीं करना होगा इंतजार—उड़ान का सपना होगा साकार”
जेवर से उड़ान भरने का सपना अब हकीकत बनने जा रहा है। 30 मई 2026 की तारीख न सिर्फ यात्रियों के लिए, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश और एनसीआर के विकास के लिए एक नया अध्याय साबित होगी।



