आम मुद्दे
Trending

Dadri Breaking News: MLC श्रीचंद शर्मा ने मुख्यमंत्री और पीडब्ल्यूडी मंत्री को लिखी चिट्ठी, कहा- लुहारली टोल प्लाजा पर गेट बढ़ाएं, किसान और आम आदमी परेशान

ग्रेटर नोएडा, रफ्तार टुडे। Dadri Breaking News: MLC श्रीचंद शर्मा ने मुख्यमंत्री पीडब्ल्यूडी मंत्री को लिखी चिट्ठी, कहा- लुहारली टोल प्लाजा पर गेट बढ़ाएं, किसान और आम आदमी परेशान हो रहा है।

शिक्षक एमएलसी श्रीचंद शर्मा ने उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद को पत्र लिखा है। श्रीचंद शर्मा ने बताया है कि गाजियाबाद-अलीगढ़ नेशनल हाईवे-91 पर दादरी के पास लुहारली टोल प्लाजा है। इस टोल प्लाजा पर गेटों की संख्या बहुत कम है।

जिसकी वजह से आम आदमी परेशान है। टोल गेट की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए। यह मामला विधान परिषद में भी उठाया गया था।

MLC श्रीचंद शर्मा ने विधान परिषद में उठाया था यह मामला
एमएलसी श्रीचंद शर्मा ने पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर को बताया है कि विधान परिषद में नियम-115 के तहत यह मामला उठाया गया था। उस वक्त तत्कालीन पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर में टोल गेट की संख्या बढ़ाने का आश्वासन दिया था।

यह आश्वासन दिए एक वर्ष से ज्यादा वक्त बीत चुका है, लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया है। दूसरी ओर आम आदमी रोजाना लुहारली टोल प्लाजा पर परेशान हो रहे हैं। एमएलसी ने पीडब्ल्यूडी मंत्री से मांग की है कि जल्दी से जल्दी इस दिशा में सकारात्मक कदम उठाया जाए।

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के मुताबिक इस रास्ते से रोजाना करीब एक लाख से ज्यादा वाहन गुजरते हैं। लुहारली टोल प्लाजा पर दिनभर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहती हैं। हजारों लोग जाम में फंसे रहते हैं। कई बार तो टोल प्लाजा पार करने में लोगों को आधा से एक घंटा तक लग जाता है।

लुहारली टोल प्लाजा पर लोगों को 15-20 मिनट लगना सामान्य बात है। असामान्य परिस्थितियों में लोग एक-एक घंटे ट्रैफिक जाम में फंसे रहते हैं।

Related Articles

Back to top button