आम मुद्दे

दादरी में आरक्षण घोषित होते ही भाजपा दादरी से टिकट पाने के लिए दिग्गज प्रणीत भाटी टिकट की दौड़ में हुए शामिल

दादरी नगर पालिका, रफ्तार टुडे। दादरी नगर पालिका आरक्षण घोषित होते ही भाजपा से टिकट पाने के लिए तमाम बड़े चेहरे टिकट की दौड़ में शामिल हो गए हैं। आने वाला समय बताएगा कौन खिलायेगा दादरी में कमल का फुल !

गौतमबुद्धनगर की एकमात्र दादरी नगर पालिका को अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हो गई है। यहां अध्यक्ष पद के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग के टिकट पर बड़े चहरे दावेदार हैं जो चुनाव लड़ेंगे। फिलहाल दादरी नगर पालिका पर भारतीय जनता पार्टी की गीता पंडित पिछले 10 वर्षों से कब्जा है। लिहाजा, सबसे ज्यादा भागदौड़ भाजपा का टिकट हासिल करने के लिए हो रही है।

संघ-भाजपा से पुराना नाता

भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रणीत भाटी की पत्नी उर्मिला भाटी का नाम तेजी से सामने आया है। पिछले 2 दिनों से उनके नाम को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं। आपको बता दें कि प्रणीत भाटी जन्मजात भाजपा के कार्यकर्ता हैं। उनके पिता तेजपाल सिंह पहले गाजियाबाद और फिर गौतमबुद्ध नगर के जिला अध्यक्ष रहे। इसके बाद बड़े भाई प्रवीण भाटी गौतमबुद्ध नगर के जिला अध्यक्ष रहे। उन्होंने दादरी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़ा था। यह परिवार लंबे अरसे से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी से जुड़ा है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई और उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी तक इस परिवार की पहुंच थी। बाद में महेंद्र सिंह भाटी हत्याकांड से प्रणीत भाटी का नाम जुड़ गया। उन्हें डीपी यादव के साथ सजा हुई। लंबा अरसा जेल में व्यतीत करना पड़ा। पिछले दिनों जब नैनीताल हाईकोर्ट ने महेंद्र सिंह भाटी हत्याकांड में डीपी यादव को बरी किया तो प्रणीत भाटी को भी निर्दोष करार देते हुए रिहा कर दिया। अब प्रणीत भाटी एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की सक्रिय राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button