देशप्रदेश

Delhi may have to face cold wave till January 3, minimum temperature at Safdarjung Observatory is 4 degrees below normal | दिल्ली में 3 जनवरी तक झेलना पड़ सकता है शीत लहर का प्रकोप, सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम पारा सामान्य से 4 डिग्री कम

  • Hindi News
  • Local
  • Delhi ncr
  • Delhi May Have To Face Cold Wave Till January 3, Minimum Temperature At Safdarjung Observatory Is 4 Degrees Below Normal

नई दिल्ली4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
राजधानी में शीत लहर का प्रकोप बढ़ गया है, जिसके 3 जनवरी तक जारी रहने का अनुमान है। - Dainik Bhaskar

राजधानी में शीत लहर का प्रकोप बढ़ गया है, जिसके 3 जनवरी तक जारी रहने का अनुमान है।

राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार से शीत लहर का प्रकोप बढ़ गया है, जिसके 3 जनवरी तक जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिल्ली के आयानगर और नरेला के स्वचालित मौसम केन्द्रों में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान क्रमश: 3.8 डिग्री सेल्सियस और 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), मैदानी क्षेत्र में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रहने पर शीत लहर की घोषणा करता है। न्यूनतम तापमान के 10 डिग्री सेल्सियस या उससे कम तथा सामान्य से 4.5 डिग्री कम रहने पर भी शीत लहर की घोषणा की जाती है। दिल्ली में इससे पहले 20 और 21 दिसंबर को शीत लहर का प्रकोप था, जब न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

यह इस मौसम का सबसे कम तापमान था। इसके बाद, लगातार दो पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव और उत्तर पश्चिम हवाओं के धीमा पड़ने से धीरे-धीरे न्यूनतम तापमान बढ़कर 9.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। आईएमडी ने तीन जनवरी तक शीत लहर से भीषण शीत लहर की स्थिति रहने का अनुमान लगाया है। न्यूनतम तापमान के दो डिग्री सेल्सियस तक जाने या तापमान के सामान्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किए जाने पर ‘‘भीषण’’ शीत लहर की घोषणा की जाती है।

खबरें और भी हैं…

Source link

Related Articles

Back to top button