ताजातरीनप्रदेश

Delhi Police Returned The Devotees Who Arrived To Celebrate Chhath At Kalindi Kunj As There Is A Ban On Worshiping At The Ghat – दिल्ली: कालिंदी कुंज में यमुना घाट पर छठ मनाने पहुंचे श्रद्धालुओं को पुलिस ने लौटाया, घाट पर पूजा करने पर है रोक

एएनआई, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Wed, 10 Nov 2021 12:42 PM IST

सार

कालिंदी कुंज की छठ पूजा समिति के अध्यक्ष विकास राय ने कहा कि यमुना घाटों पर छठ की पूजा करने की अनुमति नहीं है। इस बीच जब यहां कुछ श्रद्धालु यहां आए तो पुलिस ने उन्हें जाने के लिए कह दिया।

यमुना घाट से लोगों को लौटाते पुलिसकर्मी
– फोटो : ANI

ख़बर सुनें

दिल्ली में यमुना घाटों पर छठ पर्व मनाने पर प्रतिबंध के बीच बुधवार को कालिंदी कुंज के निकट नदी के घाट पर लगी भीड़ को दिल्ली पुलिस के कर्मियों ने तितर-बितर कर दिया।

कालिंदी कुंज की छठ पूजा समिति के अध्यक्ष विकास राय ने कहा कि यमुना घाटों पर छठ की पूजा करने की अनुमति नहीं है। इस बीच जब यहां कुछ श्रद्धालु यहां आए तो पुलिस ने उन्हें जाने के लिए कह दिया।

यमुना घाट पर बेरिकेड तोड़कर छठ मनाने पहुंचे प्रवेश साहिब सिंह
दिल्ली में छठ की तैयारियों के दिल्ली सरकार के दावों के बीच ऐसी स्थिति होने के बाद प्रदेश में विपक्षी पार्टी भाजपा आप सरकार पर लगातार हमलावर है। इस बीच बुधवार को पश्चिमी दिल्ली से भाजपा सांसद प्रवेश साहिब सिंह बेरिकेड तोड़कर यमुना घाट पर छठ मनाने पहुंच गए। यहां उनके साथ समर्थकों की भारी भीड़ थी।

विस्तार

दिल्ली में यमुना घाटों पर छठ पर्व मनाने पर प्रतिबंध के बीच बुधवार को कालिंदी कुंज के निकट नदी के घाट पर लगी भीड़ को दिल्ली पुलिस के कर्मियों ने तितर-बितर कर दिया।

कालिंदी कुंज की छठ पूजा समिति के अध्यक्ष विकास राय ने कहा कि यमुना घाटों पर छठ की पूजा करने की अनुमति नहीं है। इस बीच जब यहां कुछ श्रद्धालु यहां आए तो पुलिस ने उन्हें जाने के लिए कह दिया।

Source link

Related Articles

Back to top button