आम मुद्दे

सपा रालोद गठबंधन में दिख सकती रार, इस गलती के बाद कोई पीछे हटने को तैयार नहीं

लखनऊ, रफ्तार टुडे। नगर निकाय चुनाव को लेकर सभी दलों के द्वारा प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया जा रहा है। हालांकि इसी बीच सपा और रालोद गठबंधन में घमासान भी देखने को मिल रहा है। तमाम सीटों पर सपा और रालोद दोनों ही दलों के द्वारा उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया गया है। हैरान करने वाली बात यह है कि कोई भी पीछे हटने को तैयार नहीं है। आपको बता दें कि रालोद ने मेरठ नगर निगम से महापौर पद पर प्रत्याशी उतारने का ऐलान किया। हालांकि बाद में सपा ने भी यहां से अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया।

विधानसभा चुनाव 2022 में सपा रालोद का गठबंधन था। निकाय चुनाव से पहले ऐलान किया गया था यह गठबंधन आगे भी जारी रहेगा। सपा प्रमुख अखिलेश यादव और जयंत चौधरी ने पश्चिमी यूपी में जमकर प्रचार भी किया था। इसी के साथ ऐलान किया गया था कि यह गठबंधन निकाय चुनाव में जारी रहेगा। लेकिन टिकट के ऐलान के साथ ही रार देखने को मिल रही है। जिसके बाद यह कहा जा रहा है कि आने वाले समय में दोनों दलों के बीच दरार देखने को मिल सकती है। वहीं रालोद और सपा गठबंधन के लेकर शीर्ष नेतृत्व और पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच अलग-अलग बातें भी निकलकर सामने आ रही है।

gaurav singh
Gaurav Singh

Related Articles

Back to top button