आम मुद्दे

डॉ. मयंक अग्रवाल बने अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के मेरठ जिला अध्यक्ष

(मेरठ) आईआईएमटी कॉलेज समूह के प्रबंध निदेशक डॉ. मयंक अग्रवाल को अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन महानगर मेरठ का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यह निर्णय आईआईएमटी विश्वविद्यालय परिसर में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की बैठक में लिया गया। इस मौके पर अखिल भारतीय अग्रवाल सोसायटी के अध्यक्ष सुरेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि डॉ. मयंक अग्रवाल हमेशा से सामाजिक कार्यों में आगे रहते हैं। वह समाज के हर वर्ग के लिए कुछ न कुछ करते रहते हैं। अब आईआईएमटी कॉलेज समूह के एमडी को एक नई जिम्मेदारी दी गई है। हमें इस बात का यकीन है कि डॉ. मयंक अग्रवाल अपने कुशल नेतृत्व से अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन महानगर मेरठ को एक नई दिशा प्रदान करेंगे। समाज एवं राष्ट्रीय हितों के प्रति समर्पित भाव से कार्य करेंगे और अपने समाज को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। वहीं एक नई जिम्मेदारी मिलने पर डॉ. मयंक अग्रवाल ने कहा कि संगठन की तरफ से मेरठ का जिला अध्यक्ष मुझे बनाया गया है। मैं सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने इस काम के लिए मुझ पर विश्वास जताया। इस दौरान अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश महामंत्री रामकुमार तायल, इं. लोकेश चन्द्रा, बी. एम. गुप्ता, अनिल गोपाल गर्ग सहित अनेक अग्रबन्धु उपस्थित रहे।

gaurav singh
Gaurav Singh

Related Articles

Back to top button