आम मुद्दे

निशुल्क आंखों के जांच कैंप में जीताका गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया लाभ,चौधरी प्रवीण भारतीय

औरंगाबाद, रफ्तार टुडे: औरंगाबाद क्षेत्र के गांव जीताका में राजेंद्र लोहिया के आवास पर करप्शन फ्री इंडिया संगठन के आग्रह पर सर्व सम्मान नई दिल्ली संस्था के द्वारा निशुल्क आंखों का कैंप लगाया गया। इस कैंप में ब्लड प्रेशर,शुगर आंखों की जांच निशुल्क दवाइयां एवं चश्मे वितरित किए गए। निशुल्क आंखों का जांच कैंप करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय के नेतृत्व में किया गया।

करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि औरंगाबाद क्षेत्र के गांव जीताका गांव में राजेंद्र लोहिया के आवास पर निशुल्क आंखों का जांच कैंप संपन्न हुआ। जिसमें गांव के किसान मजदूर दलित आदि सैकड़ों ग्रामीणों ने कैंप का लाभ उठाया।

उन्होंने बताया कि आंखों की जांच कैंप में मुख्य डॉ मनोज दुबे उपस्थित रहे। जिन्होंने सभी मरीजों की आंखों की जांच कुशलतापूर्वक करते हुए निशुल्क दवाइयां दी। जिन मरीजों को आंख में मोतियाबिंद एवं कम रोशनी दिखाई देती है उन सभी मरीजों की आंखों का ऑपरेशन भी नोएडा की आई केयर हॉस्पिटल में निशुल्क कराया जाएगा। इस कैंप का सैकड़ों ग्रामीणों ने लाभ लिया।

Related Articles

Back to top button