अथॉरिटीआम मुद्देताजातरीननोएडा

Noida Authority News : नोएडा में खिलेंगे फूल, महकेंगे आस्था के रंग, 40 फीट ऊंचे फूलों के केदारनाथ के दर्शन, 19 से 22 फरवरी तक चलेगा भव्य फ्लावर शो, फूलों से सजेगा आस्था का धाम - नोएडा अथॉरिटी ACEO वंदना त्रिपाठी

नोएडा, रफ़्तार टूडे। अगर आप प्रकृति प्रेमी हैं, फूलों की खुशबू में सुकून तलाशते हैं और आस्था के रंगों से जुड़ना चाहते हैं, तो फरवरी का यह सप्ताह आपके लिए बेहद खास होने वाला है। नोएडा एक बार फिर फूलों की महक और रंगों की छटा से सराबोर होने जा रहा है। नोएडा प्राधिकरण द्वारा सेक्टर-33ए स्थित शिवालिक पार्क में 19 फरवरी से 22 फरवरी तक भव्य फ्लावर शो का आयोजन किया जा रहा है, जो शहरवासियों के साथ-साथ आसपास के जिलों से आने वाले पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनेगा।
इस फ्लावर शो की सबसे बड़ी खासियत है — फूलों से निर्मित 40 फीट ऊंचा केदारनाथ मंदिर, जो श्रद्धा, कला और प्रकृति का अद्भुत संगम प्रस्तुत करेगा। फूलों की पंखुड़ियों से सजा यह मंदिर न केवल देखने में भव्य होगा, बल्कि दर्शकों के मन में आध्यात्मिक अनुभूति भी जगाएगा।


फूलों से सजेगा आस्था का धाम – नोएडा अथॉरिटी ACEO वंदना त्रिपाठी
नोएडा प्राधिकरण की अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (ACEO) वंदना त्रिपाठी ने फ्लावर शो की तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष का आयोजन पिछले सभी आयोजनों से अलग और ज्यादा आकर्षक होगा।
उन्होंने बताया कि फूलों से बना केदारनाथ मंदिर लगभग 30 फीट लंबा और 40 फीट ऊंचा होगा
मंदिर के साथ ही मुख्य प्रवेश द्वार भी केदारनाथ थीम पर तैयार किया जा रहा है
इस भव्य गेट की ऊंचाई करीब 25 फीट रखी गई है
मंदिर के सामने 8 फीट ऊंचा फूलों से बना त्रिशूल, डमरू और नंदी की आकृतियां स्थापित की जाएंगी, जो पूरे परिसर को आध्यात्मिक वातावरण से भर देंगी।

फूल, सब्जियां और कल्पना का अनोखा संगम
फ्लावर शो केवल केदारनाथ मंदिर तक सीमित नहीं रहेगा। यहां दर्शकों को फूलों और सब्जियों से बनी कई अनोखी और कलात्मक आकृतियां देखने को मिलेंगी।
एसीईओ वंदना त्रिपाठी के अनुसार—
करेले से बना 6 फीट ऊंचा हाथी
भगवान बुद्ध की शांत और आकर्षक आकृति
कमल का विशाल फूल
मटका फ्लो डिजाइन
ढोलक शेप की फ्लोरल बास्केट
पूरे फ्लावर शो के मुख्य पाथवे को 7 फीट ऊंची बास्केट और आकर्षक सजावटी पॉट्स से सजाया जाएगा, जिससे दर्शकों को हर कदम पर नया दृश्य देखने को मिलेगा।

देश की बड़ी संस्थाएं भी बनेंगी शो का हिस्सा
नोएडा का यह फ्लावर शो सिर्फ फूलों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें देश की कई प्रतिष्ठित संस्थाएं भी अपनी प्रदर्शनी लगाएंंगी।
इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं—भारतीय थल सेना
उत्तर रेलवे
दिल्ली और दक्षिण दिल्ली नगर निगम
भारत पेट्रोलियम
यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
एडोब (Adobe) जैसे नामचीन कॉरपोरेट संस्थान
इन स्टॉल्स के माध्यम से न केवल हरियाली और पर्यावरण का संदेश दिया जाएगा, बल्कि तकनीक और प्रकृति के संतुलन को भी दर्शाया जाएगा।

गार्डनिंग प्रेमियों के लिए जन्नत
गार्डनिंग के शौकीनों के लिए यह फ्लावर शो किसी जन्नत से कम नहीं होगा।
आयोजन में—90 से अधिक स्टॉल, 38 नर्सरियां लगाई जाएंगी। खास बात यह है कि कलिम्पोंग और भीमताल से आने वाली नर्सरियों में—दुर्लभ पौधे, अनोखे फूलों के बीज, जैविक खाद, खेती और बागवानी के आधुनिक औजार, आकर्षक और डिजाइनर गमले उपलब्ध रहेंगे, जिन्हें लोग अपने घरों और गार्डन की शोभा बढ़ाने के लिए खरीद सकेंगे।

पर्यटन और परिवारिक सैर के लिए बेहतरीन मौका
नोएडा प्राधिकरण का यह फ्लावर शो केवल एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि परिवार के साथ समय बिताने, फोटोग्राफी, पर्यटन और प्रकृति से जुड़ने का सुनहरा अवसर है।
चार दिनों तक चलने वाला यह आयोजन बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों और पर्यटकों — सभी के लिए यादगार अनुभव साबित होगा। इस मौके पर डिप्टी जीएम सिविल विजय रावल, आनंद मोहन सिह निदेशक उद्यान नोएडा अथॉरिटी सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।


नोएडा की पहचान को मिलेगा नया रंग
फ्लावर शो के माध्यम से नोएडा प्राधिकरण न केवल शहर की सुंदरता को बढ़ावा दे रहा है, बल्कि ग्रीन सिटी, पर्यावरण संरक्षण और सांस्कृतिक विरासत का संदेश भी दे रहा है।
फूलों से सजा केदारनाथ मंदिर नोएडा को एक नई पहचान देने का काम करेगा और यह आयोजन लंबे समय तक लोगों की यादों में रहेगा।

रफ़्तार टूडे की न्यूज

Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Back to top button