आम मुद्दे

पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा को अब मध्य प्रदेश में चुनाव की कमान, त्रिपुरा की सफलता के बाद सांसद डॉ महेश शर्मा को मिली कमान

नर्मदापुरम में भाजपा के पदाधिकारी के साथ बैठक कर ली चुनाव की रणनीति तय

मध्य प्रदेश, रफ्तार टुडे। त्रिपुरा में बतौर भाजपा प्रभारी बेहतरीन परिणाम आने वाले तथा भाजपा की सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद डॉ महेश शर्मा को अब मध्य प्रदेश चुनाव में विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नर्मदापुरम में भाजपा के पदाधिकारी के साथ बैठक कर ली चुनाव की रणनीति तय की गई। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा को अब मध्य प्रदेश में चुनाव की कमान सौपी गईं है। त्रिपुरा की सफलता के बाद सांसद डॉ महेश शर्मा को मिली कमान से गौतम नगर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।

डॉ महेश शर्मा ने इससे पूर्व मध्य प्रदेश में भाजपा संस्थापक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय को नमन किया गया तथा उनके चित्रों पर पुष्प अर्पण की गई।

इस दौरान सांसद डॉ महेश शर्मा के साथ पिपरिया विधानसभा के विधायक ठाकुरदास नागवंशी, नमदापुरम के भाजपा जिला अध्यक्ष माधव दास अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीना नागपाल व प्रदेश उपाध्यक्ष सीमा सिंह यादव, महासचिव प्रशांत तथा पार्टी के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button