Trading Newsउत्तर प्रदेशगौतमबुद्ध नगरटॉप न्यूजताजातरीन

UP BJP News : "मिरांडा हाउस से भाजपा प्रदेश मंत्री तक का सफर, महामेधा नागर ने रफ़्तार टुडे से खास बातचीत में खोले संघर्ष, संगठन और संकल्प के कई अनसुने पन्ने, बोलीं—‘राष्ट्र पहले, समाज साथ और संगठन सर्वोपरि’", समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की योजनाएं पहुंचाना, युवाओं को अवसर उपलब्ध कराना मेरा लक्ष्य

प्रदेश मंत्री महामेधा नागर ने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन्हें प्रदेश मंत्री का महत्वपूर्ण दायित्व देकर पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसके लिए वह सदैव आभारी रहेंगी, श्री द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष तथा प्रदेश संगठन नेतृत्व का धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में संगठन लगातार मजबूत हो रहा है और कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिल रही है।

ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टुडे। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश की प्रदेश मंत्री एवं दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र राजनीति से राष्ट्रीय पहचान बनाने वाली महामेधा नागर ने रफ़्तार टुडे को दिए विशेष साक्षात्कार में अपने राजनीतिक जीवन, छात्र आंदोलन, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS), अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP), भारतीय जनता पार्टी में अपनी भूमिका तथा समाज और राष्ट्र के प्रति अपने विजन को विस्तार से साझा किया। बातचीत के दौरान उन्होंने छात्र राजनीति से लेकर भाजपा के प्रदेश नेतृत्व तक के सफर, संगठन की कार्यशैली और अपने भविष्य के लक्ष्यों पर खुलकर चर्चा की।

Raftar Today banner 1 2
Advertisement


महामेधा नागर ने कहा कि उनका पूरा सार्वजनिक जीवन संगठन, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना से प्रेरित रहा है। उन्होंने कहा कि छात्र जीवन से ही उन्होंने यह संकल्प लिया था कि राजनीति को केवल सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं बल्कि समाज परिवर्तन और राष्ट्र निर्माण का प्रभावी साधन बनाया जाए।

प्रदेश मंत्री ने बताया कि उनकी राजनीतिक यात्रा दिल्ली विश्वविद्यालय से शुरू हुई। वर्ष 2014 में मिरांडा हाउस कॉलेज में उपाध्यक्ष के रूप में छात्र नेतृत्व का अवसर मिला। इसके बाद वर्ष 2017 में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) की सचिव चुनी गईं। छात्र राजनीति के दौरान उन्होंने शिक्षा, छात्र हित, महिला सुरक्षा, छात्रावास, पुस्तकालय सुविधाओं और युवाओं के अधिकारों जैसे अनेक विषयों पर सक्रिय भूमिका निभाई।

FB IMG 1783074685003 converted
संगठन और संकल्प के कई अनसुने पन्ने, बोलीं—‘राष्ट्र पहले, समाज साथ और संगठन सर्वोपरि’”

प्रदेश मंत्री महामेधा नागर ने कहा कि लगभग आठ वर्षों तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करने का अवसर मिला। उन्होंने बताया कि संगठन ने उन्हें यूनिट स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विभिन्न जिम्मेदारियां दीं। इन जिम्मेदारियों ने उन्हें नेतृत्व क्षमता, संगठन संचालन, टीम प्रबंधन और समाज के विभिन्न वर्गों के साथ संवाद स्थापित करने का अवसर प्रदान किया।
उन्होंने कहा कि ABVP में कार्य करते हुए उन्हें देश के विभिन्न राज्यों में जाने और युवाओं के बीच काम करने का अवसर मिला, जिससे भारत की विविधता और युवाओं की आकांक्षाओं को करीब से समझने का मौका मिला।

महामेधा नागर ने बताया कि वर्ष 2021 में उन्हें भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया। इस दौरान उन्होंने पार्टी की नीतियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि यह उनके सार्वजनिक जीवन का एक महत्वपूर्ण चरण था, जहां संवाद कौशल और संगठनात्मक अनुभव दोनों का लाभ मिला।

FB IMG 1783074676839 converted
संगठन और संकल्प के कई अनसुने पन्ने, बोलीं—‘राष्ट्र पहले, समाज साथ और संगठन सर्वोपरि’”


उन्होंने अपने जीवन के एक महत्वपूर्ण मोड़ का भी उल्लेख किया। महामेधा नागर ने बताया कि ABVP के पूर्व राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक सुनील आंबेडकर के साथ हुई एक विस्तृत चर्चा के दौरान उन्होंने अपनी इच्छा व्यक्त की कि अब वह भाजपा संगठन में और व्यापक स्तर पर कार्य करना चाहती हैं।

उन्होंने बताया कि उस चर्चा के दौरान उनसे पूछा गया कि वह किस प्रदेश में कार्य करना चाहती हैं। इस पर उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि गौतम बुद्ध नगर उनका गृह जनपद है और वह उत्तर प्रदेश में संगठन के लिए कार्य करना चाहती हैं। इसके बाद संगठन के वरिष्ठ नेतृत्व के मार्गदर्शन और विश्वास के आधार पर उन्हें भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में प्रदेश मंत्री का दायित्व सौंपा गया। महामेधा नागर ने कहा कि प्रदेश मंत्री का दायित्व उनके लिए केवल एक पद नहीं बल्कि संगठन के विश्वास और जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि वह इस जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कर रही हैं तथा भविष्य में भी संगठन को और मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्य करती रहेंगी।

FB IMG 1783061427072 converted
प्रदेश मंत्री महामेधा नागर

साक्षात्कार के दौरान उन्होंने भारतीय इतिहास के महान योद्धा सम्राट मिहिर भोज का विशेष उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सम्राट मिहिर भोज का अद्वितीय शौर्य, राष्ट्ररक्षा के प्रति उनका समर्पण और भारतीय संस्कृति की रक्षा का उनका संकल्प आज भी पूरे समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
उन्होंने कहा कि सम्राट मिहिर भोज का जीवन हमें यह सिखाता है कि राष्ट्रहित हमेशा सर्वोपरि होना चाहिए। उन्होंने उनके चरणों में विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।


महामेधा नागर ने यह भी कहा कि वह केवल किसी एक समाज की नहीं बल्कि पूरे गुर्जर समाज के साथ-साथ सर्व समाज को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती हैं। उनके अनुसार भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” को व्यवहारिक रूप से समाज में लागू करना समय की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की योजनाएं पहुंचाना, युवाओं को अवसर उपलब्ध कराना, महिलाओं को नेतृत्व में आगे लाना तथा राष्ट्रवादी विचारधारा को मजबूत करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।
प्रदेश मंत्री महामेधा नागर ने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन्हें प्रदेश मंत्री का महत्वपूर्ण दायित्व देकर पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसके लिए वह सदैव आभारी रहेंगी।

FB IMG 1783061513002 converted
प्रदेश मंत्री महामेधा नागर

श्री नागर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय नेतृत्व, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष तथा प्रदेश संगठन नेतृत्व का धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में संगठन लगातार मजबूत हो रहा है और कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिल रही है। उन्होंने कहा कि वह भविष्य में भी संगठन की विचारधारा, राष्ट्रहित और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निरंतर कार्य करती रहेंगी तथा युवाओं, महिलाओं और समाज के प्रत्येक वर्ग को भारतीय जनता पार्टी की विकास यात्रा से जोड़ने का प्रयास करेंगी।

साक्षात्कार के अंत में महामेधा नागर ने युवाओं से आह्वान किया कि वे राजनीति को केवल चुनाव तक सीमित न समझें, बल्कि समाज सेवा, राष्ट्र निर्माण और सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम मानते हुए सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत है और आने वाला भारत युवाओं के नेतृत्व में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

रफ़्तार टूडे की न्यूज

Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button