GD Goenka School News : जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल, स्वर्ण नगरी ग्रेटर नोएडा के वार्षिकोत्सव में भव्य यूरोपीय सांस्कृतिक यात्रा की दिव्य छटा का प्रदर्शन, स्वर्ण नगरी में सजी यूरोप की भव्य सांस्कृतिक झलकवार्षिकोत्सव 2025 में छात्रों ने पेश की “Dancing Across Europe” की अद्भुत प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। नैतिक, व्यवहारिक, अध्यात्मिक व सांस्कृतिक विकास के साथ-साथ शिक्षा के प्रति रूचि जागृत करना तथा अविरल रूप से दृढ़ता के साथ कार्यरत जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल,स्वर्ण नगरी, ग्रेटर नोएडा नित नए-नए आयामों को स्पर्श कर रहा है। छात्रों को नैतिकता, सामाजिक मूल्यों के साथ-साथ सांस्कृतिक धरोहर की रक्षा करने की प्रेरणा देते हुए स्वस्थ व जागरूक समाज की मजबूत नींव रख रहा है। इसके लिए संस्था लगातार अनुकूल वातावरण व संरक्षण प्रदान कर रही है। इन्हीं उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए शनिवार, 6 दिसंबर, 2025 को विद्यालय में कक्षा तीन से कक्षा नवीं तक के विद्यार्थियों के द्वारा इस वर्ष का वार्षिक दिवस बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। इस वर्ष के कार्यक्रम की विशेष थीम यूरोपीय संस्कृति और नृत्य पर आधारित थी -“Dancing Across Europe-A European Culture Odyssey”। पूरे समारोह में यूरोपीय देशों की कला, परंपरा, संगीत और नृत्य–शैलियों का मनमोहक समन्वय प्रस्तुत किया गया, जिसने दर्शकों को एक अनोखी सांस्कृतिक यात्रा का अनुभव कराया।
.डी. गोयंका पब्लिक स्कूल, स्वर्ण नगरी, ग्रेटर नोएडा का वार्षिकोत्सव इस वर्ष एक अलौकिक सांस्कृतिक अनुभव बनकर उभरा। विद्यालय, जो छात्रों के नैतिक, व्यवहारिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक व्यक्तित्व विकास के लिए निरंतर कार्यरत है, ने एक बार फिर शानदार आयोजन के माध्यम से अपनी उत्कृष्ट शिक्षण परंपरा को सशक्त रूप से प्रस्तुत किया।
शनिवार, 6 दिसंबर 2025 को आयोजित वार्षिकोत्सव में कक्षा 3 से 9 तक के विद्यार्थियों ने “Dancing Across Europe – A European Culture Odyssey” थीम पर आधारित मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों को यूरोप की कला, संस्कृति, संगीत और नृत्य की बहुरंगी यात्रा कराई। समारोह का प्रारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या डा० रेणू सहगल ने मुख्यातिथि ‘कर्नल एस. के. कोचर’ (राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खडकवासला के पूर्व छात्र हैं और उन्होंने 36 वर्षों तक भारतीय सेना में सेवा की है। एक फ्रांसीसी पर्वतारोहण अभियान दल के साथ थे जिसने जम्मू और कश्मीर राज्य में हिमालय की व्हाइट नीडल चोटी पर चढ़ाई की थी।) के साथ माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजली अर्पित करके किया। कार्यक्रम की प्रस्तुति में विद्यार्थियों ने यूरोप के इतिहास, परंपराओं, त्योहारों और कला रूपों को आकर्षक वीडियो और वॉयस–नैरेशन के माध्यम से प्रस्तुत किया।
यूरोप की सांस्कृतिक यात्रा – एक से बढ़कर एक प्रस्तुति
विद्यार्थियों ने यूरोप के विभिन्न देशों की परंपराओं, त्योहारों, नृत्य शैलियों और संगीत को कहानी, वीडियो एवं वॉयस नैरेशन के माध्यम से अत्यंत प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। हर देश की प्रस्तुति एक नया रंग, नई ऊर्जा और अलग संस्कृति का अहसास कराती रही।
पुर्तगाल के उत्सवी दौर- ग्रेड IX A, एमराल्ड स्टेप्स- आयरिश स्टेप डांस- आयरलैंड – ग्रेड IV A, स्पैनिश फिएस्टा विविर एमआई विदा – ग्रेड VA, जीवन का उत्सव-स्पेन-ग्रेड VB, वियना ऑस्ट्रिया में वाल्ट्जिंग – ग्रेड IXB, आल्प्स की लय – जर्मनी – ग्रेड IIIA, फ्रेंच फॉलीज़- फ्रांस – ग्रेड VI A, ग्रेस इन मोशन – पोलैंड – ग्रेड VIIIA, नॉर्डिक बीट्स ऑफ़ हैम्बो – स्वीडन – ग्रेड IIIВ, इतालवी पुनर्जागरण-इटली-ग्रेड VIIA, वैश्विक ग्राम भ्रमण, ने गणमान्य अतिथियों का मन मोह लिया । इटैलियन ऑर्केस्ट्रा ग्रेड VIIA, इकोज़ ऑफ़ द फ्योर्ड्स-नॉर्वे-ग्रेड VIIIB, फ्रोजन मेलोडीज़ इन मोशन-फ़िनलैंड-ग्रेड V A, ज़ोरबा की आत्मा ग्रीक – ग्रेड VIIB, हार्मनी इन सर्कल्स बुल्गारिया-ग्रेड IVB पर छात्रों ने नृत्य कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
ग्रैंड फिनाले – प्रतिभा का विस्फोट
समारोह के अंत में ‘ग्रैंड फिनाले’ ने पूरे वातावरण में रोमांच भर दिया। छात्रों की ताल, लय और जोश ने पूरा प्रांगण गूंजा दिया। अभिभावक अपने बच्चों की प्रतिभा और आत्मविश्वास देखकर अभिभूत हो उठे।
ग्रैंड फिनाले को प्रदर्शित कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर छात्रों ने प्रांगण में समा बांध दिया । विद्यार्थियों ने इन सभी पहलुओं को रोचक और शैक्षणिक तरीके से दर्शकों के सामने रखा। अभिभावक अपने बच्चों में छिपे कौशल को मंच पर देखकर गौरवांवित हो गए। अंत में मुख्यातिथि महोदय जी ने विद्यालय कार्यक्रम की प्रशंसा की व छात्रों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय के द्वारा कार्यक्रम में आए हुए गणमान्य अतिथियों एवं अभिभावकों के प्रति आभार प्रकट कर भव्य समापन की घोषणा की।
मुख्य अतिथि का संदेश – प्रशंसा और प्रेरणा
कर्नल एस.के. कोचर ने विद्यालय द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और कहा कि—“इस प्रकार के आयोजन न केवल बच्चों में आत्मविश्वास और रचनात्मकता बढ़ाते हैं, बल्कि उन्हें वैश्विक संस्कृति और विविधता की समझ भी देते हैं।”
उन्होंने छात्रों के उत्साह और प्रस्तुतियों की गुणवत्ता को उत्कृष्ट बताया।
उत्कृष्ट आयोजन का सफल समापन
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय ने सभी गणमान्य अतिथियों, अभिभावकों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया और वार्षिकोत्सव के सफल समापन की घोषणा की।
छात्रों द्वारा प्रस्तुत यूरोपीय संस्कृति की यह भव्य यात्रा न केवल मनोरंजन का माध्यम बनी, बल्कि ज्ञान, संस्कृति और वैश्विक समझ का सेतु भी।



