आम मुद्दे
Trending

Ganga, Yamuna Update : गंगा और यमुना में बढ़ा जलस्तर, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद और बुलंदशहर में अलर्ट

गौतमबुध नगर/ गाजियाबाद, रफ्तार टुडे। पश्चिम उत्तर प्रदेश के जिलों में भी पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हुई है। जिसके चलते गंगा और यमुना नदियों का जलस्तर तेजी के साथ बढ़ रहा है। बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में चौकसी बढ़ाते हुए पूरे पश्चिम उत्तर प्रदेश के जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। खासतौर से गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर और अलीगढ़ में जिला प्रशासन ने सिंचाई विभाग व नदियों के आसपास वाले गांवों में लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी जारी की है।

दोनों नदियों में बढ़ते जल स्तर की वजह से जिला प्रशासन सतर्क है। बारिश कम हो रही है, लेकिन अन्य जिलों में बारिश ने अतरौली तहसील में गंगा और खैर तहसील में यमुना नदी के किनारे वाले 28 गांवों के निवासियों के सामने मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। दोनों क्षेत्रों में आपदा प्रबंधन टीमों को सक्रिय रहने के निर्देश दे दिए गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ चौकियों के अलावा कंट्रोल रूम के जरिए 24 घंटे दोनों नदियों के जलस्तर की निगरानी की जा रही है।

एअर लिफ्टिंग के जरिए तहसील खैर में गेस्ट हाउस और अतरौली में खेल मैदान को हेलीपैड स्थल के रूप में चिन्हित किया गया है। गंगा का जलस्तर 177.46 मीटर गेज है, जबकि खतरे के निशान का मीटर 178.786 है। यमुना का जलस्तर 195.56 मीटर गेज है, जबकि खतरे के निशान का मीटर गेज 200.600 है। दोनों नदियों में बढ़ते जलस्तर की वजह से जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। कंट्रोल रूम स्थापित कर तैयारियां शुरू कर दी गई है।

गौतमबुद्ध नगर की तीनों तहसीलों सदर, जेवर और दादरी से होकर गुजरती है। जिला प्रशासन ने नोएडा से लेकर जेवर तक करीब 60 किलोमीटर लंबे यमुना के तटों पर चौकसी बढ़ा दी है। यमुना खादर क्षेत्रों में खेतीबाड़ी करने वाले किसानों को चेतावनी जारी की गई है। सिंचाई विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले 3 दिनों के दौरान लगातार यमुना में जलस्तर बढ़ रहा है। आने वाले दिनों में पानी और तेजी के साथ बढ़ेगा। बुलंदशहर में गंगा नदी अनूपशहर, खुर्जा और डिबाई तहसील क्षेत्रों से होकर गुजरती है। जिला प्रशासन ने गंगा के निकटवर्ती गांवों में अलर्ट जारी करवाया है।

Related Articles

Back to top button