Good News : ग्रेटर नोएडा सेक्टर बीटा 1 गेट नंबर 1 पर वाटर कूलर व RO का लोकार्पण, परशुराम जयंती व अक्षय तृतीया पर जनसेवा की मिसाल

ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टूडे। ग्रेटर नोएडा बीटा-1 भगवान परशुराम जयंती एवं अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर RWA बीटा-1 द्वारा एक सराहनीय सामाजिक पहल करते हुए गेट नंबर 1 पर शीतल पेयजल व्यवस्था के अंतर्गत वाटर कूलर एवं RO सिस्टम का विधिवत लोकार्पण किया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए की गई इस व्यवस्था से सेक्टर वासियों एवं राहगीरों को स्वच्छ और ठंडा पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों में खास उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में निवासियों ने कार्यक्रम में भाग लेकर इसे सफल बनाया।
कार्यक्रम में RWA के संरक्षक शीतला प्रसाद, विनोद कसाना, अध्यक्ष श्रीमती संगीता शर्मा, महासचिव हरेंद्र भाटी, कोषाध्यक्ष विपिन कुमार भाटी (एडवोकेट), उपाध्यक्ष राजवीर सिंह, सचिव ओमप्रकाश शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।
इसके अलावा सदस्यगण सुनील भाटी, विजय गुप्ता, अनवर हुसैन, सुरेन्द्र सैनी, सिद्धार्थ सिंह, राजेन्द्र सिंह, सरदार गुरचरण सिंह, विद्या देवी, राहुल अग्रवाल तथा सलाहकार मंडल से रेशपाल भाटी, रामकला प्रधान, भीम सिंह भाटी, जयपाल चौधरी, रामवीर सिंह भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में सेक्टर के गणमान्य नागरिकों जैसे भीम सिंह भाटी, नरेश चपराना, महेंद्र सिंह, विनम गुप्ता, विवेक तालान, जगत शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, उम्मेद खान, रमेश चंदानी, रघुवीर शर्मा, शैलेन्द्र सिसोदिया, रतिमानंद पांडे, ललित नागर, योगेन्द्र शर्मा, पीयूष गुप्ता, सलिल यादव आदि ने भी भाग लिया।
RWA अध्यक्ष संगीता शर्मा, महासचिव हरेन्द्र भाटी ने बताया कि गर्मी के मौसम में लोगों को राहत देने के उद्देश्य से यह पहल की गई है और भविष्य में भी ऐसे जनहित कार्य जारी रहेंगे। इस अवसर पर लोगों को स्वच्छ पेयजल के महत्व, जल संरक्षण, तथा गर्मी में स्वास्थ्य सुरक्षा के प्रति भी जागरूक किया गया।
लोगों से अपील की गई कि वे सार्वजनिक सुविधाओं का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करें, स्वच्छता बनाए रखें तथा अपने आसपास जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आएं। साथ ही अन्य स्थानों पर भी इस प्रकार की सुविधाएं विकसित करने के लिए सामूहिक सहयोग का आह्वान किया गया।
यह पहल न केवल एक सुविधा है, बल्कि समाज में सेवा, सहयोग और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम है। ऐसे प्रयासों से समाज में जागरूकता बढ़ेगी और लोग एक-दूसरे की मदद के लिए आगे आएंगे। धार्मिक आस्था के साथ जनकल्याण को जोड़ने का यह प्रयास निश्चित रूप से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में सहायक सिद्ध होगा



