खेलकूद

ग्रेटर नॉएडा के गॉल्फ़र अर्जुन ने Asian Development Tour+ Professional Golf Tour Of India के टूर्नामेन्ट में – 2nd – Runners Up की पोजिशन प्राप्त की

अपने पहले ही पेशेवर टूर्नामेंट में अर्जुन ने हासिल किया 2nd – Runners Up की पोजिशन

गेटर नोएडा, रफ्तार टुडे । ग्रेटर नॉएडा की शान गॉल्फ़र अर्जुन ने अपना पहला पेशेवर टूर्नामेंट बहुत ही अच्छा खेल खेला। 75000 – USD के इनाम की राशि के मैच में अर्जुन ने कुल 142 टॉप खिलाड़ियों के साथ खेलकर कुल -18 Under Par का स्कोर किया। ग्रेटर नोएडा निवासी अर्जुन भाटी ने पहले ही पेशेवर मैच में 2nd पोजीशन हासिल की और इस तरह पूरे ग्रेटर नोएडा, Delhi NCR में खुशी एवं जश्न का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि पर उनके लिए मैसेज का और बधाई हो का ताँता लग चुका है।

गुरुग्राम में आयोजित एशियन डेवलपमेंट गोल्फ टूर में अर्जुन भाटी को 4 लाख रुपए मिले हैं। टूर्नामेंट में लगभग देश के 143 पेशेवर खिलाड़ियों ने भाग लिया। अर्जुन ने अंडर 18 में second रनर अप का स्थान प्राप्त किया।

अर्जुन भाटी अब इसके साथ पूरे देश में प्रोफेशनल गोल्फ में हिस्सा ले सकेंगे। अर्जुन भाटी 18 वर्ष के अभी हुए हैं वह सबसे युवा है अपने साथ खेल रहे खिलाड़ियों में, अब अर्जुन भाटी बेंगलुरु, चंडीगढ़, मुंबई, चेन्नई आदि स्थानों पर प्रोफेशनल गोल्फ में हिस्सा लेंगे। पहले अर्जुन कम आयु वर्ग के टूर्नामेंट में भाग ले रहे थे। अर्जुन ने बताया कि उनका सपना है अमेरिका और यूरोप में अपने पंसीदा खिलाड़ी के साथ खेलने का। उनके साथ खेलकर, जीत कर अपने जिले और प्रदेश व देश का नाम रोशन करने का, पूरे वर्ल्ड में।

गोल्फर अर्जुन भाटी के पिता ने सोशल मीडिया पर लिखा कि हमें गर्व है अर्जुन भाटी पर और पिछले 60 दिनों से अपनी टीम के साथ लगकर अपना गोल्फ खेल रहे हो आपको बहुत सारा प्यार और आशीर्वाद भगवान आप सभी के हमेशा ही साथ प्यार और आशीर्वाद की वजह से ही ये सब संभव हो पा रहा है।

Related Articles

Back to top button