आम मुद्दे

Greater Noida Society: ग्रेटर नोएडा के पॉश इलाके में चला था सोसाइटी देह व्यापार, दो लड़कियों समेत तीन गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा, रफ्तार टुडे। ग्रेटर नोएडा की बीटा-2 थाना पुलिस ने क्षेत्र की हाईप्रोफाइल सोसायटी में चल रहे देह व्यापार का खुलासा किया है।

छापे के दौरान पुलिस ने एक फ्लैट से दो लड़कियों को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। युवतियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने शोएब नाम के युवक को भी गिरफ्तार किया है। वहीं एक अन्य साथी की तलाश है।

एसीपी-1 महेंद्र सिंह देव और थाना बीटा-2 पुलिस को परी अंसल गोल्फ लिंक सोसायटी में देह व्यापार की सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस अधिकारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एक फ्लैट से फरीदाबाद और गाजियाबाद की रहने वाली दो लड़कियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि उन्होंने मौके से दो मोबाइल फोन, टैब, डायरी, छह हजार रुपये और कुछ आपत्तिजनक चीजें बरामद की हैं।

अंसल गोल्फ लिंक सोसायटी के जिस प्लैट में पुलिस ने छापा मारा, उसका नजारा देख पुलिस के भी होश उड़ गए। थाना पुलिस ने बताया कि फ्लैट को पीजी या किसी गेस्ट हाउस की तरह बनाया गया है। कमरों में कई बेड पड़े थे। पुलिस अब जांच कर रही है कि कहीं फ्लैट को इसी अनैतिक काम के लिए तो तैयार नहीं कराया गया था।

Related Articles

Back to top button