Greater Noida News : तीन दिन से पानी की बूंद, बूंद को तरस रहा ग्रेटर नोएडा का सेक्टर MU-2, RWA अध्यक्ष धर्मेंद्र राठी ने प्राधिकरण को दी चेतावनी,, UGR पंप हाउस पर सेक्टरवासियों का धरना और नारेबाजी

ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टुडे।
ग्रेटर नोएडा के पॉश और विकसित कहे जाने वाले सेक्टर MU-2 में इन दिनों जल संकट ने विकराल रूप ले लिया है। पिछले तीन दिनों से क्षेत्रवासी एक-एक बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं, मगर ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण का इस पर कोई ध्यान नहीं है।
RWA अध्यक्ष धर्मेंद्र राठी का कहना है कि “हम पिछले एक साल से लगातार प्राधिकरण को बैकअप मोटर लगाने के लिए निवेदन कर रहे हैं, मगर हर बार आश्वासन मिलता है, समाधान नहीं।”
हर तीसरे दिन खराब हो जाती है मोटर, नतीजा — कई दिन सूखा
सेक्टरवासियों का आरोप है कि प्राधिकरण द्वारा लगाए गए पंप की स्थिति बेहद खराब है। हर तीसरे दिन मोटर जल जाती है, और मरम्मत या बदलाव में तीन-चार दिन लग जाते हैं, जिससे लगातार पानी की आपूर्ति बाधित रहती है।
“हम समय से पानी का बिल भरते हैं, मगर सुविधाएं न के बराबर हैं। ऐसा लगता है जैसे हम लोग किसी रेगिस्तान में रह रहे हों,” – यह कहना है स्थानीय निवासी नीरज गौड़ का।
UGR पंप हाउस पर सेक्टरवासियों का धरना और नारेबाजी
आज तंग आकर सेक्टरवासियों ने एकजुट होकर UGR (Underground Reservoir) पंप हाउस का घेराव किया और प्राधिकरण के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नागरिकों का आक्रोश इस बात से और भी बढ़ गया जब प्राधिकरण के ठेकेदार के मुंशी ने खुले शब्दों में कह दिया:
“जहाँ शिकायत करनी है करो, मोटर तीन-चार दिन से पहले नहीं बदलेगी।”
लोगों ने इसे ठेकेदार और प्राधिकरण अधिकारियों की मिलीभगत करार दिया और कहा कि अधिकारी केवल मलाई खा रहे हैं, ज़मीन पर कोई काम नहीं हो रहा।
“अगर समाधान नहीं हुआ तो सेक्टरवासी अपने पैसे से समरसेबल लगवाएँगे” — राठी
RWA अध्यक्ष धर्मेंद्र राठी ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा:
“अगर आज तक प्राधिकरण ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, तो कल से हम हर टावर और हर पार्किंग में अपने पैसों से समरसेबल पंप लगवाना शुरू कर देंगे। अब हम इंतजार नहीं कर सकते।”
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्राधिकरण पूरी तरह से लापरवाह हो चुका है और सेक्टरवासियों को उनके हाल पर छोड़ दिया गया है।
सेक्टर में आक्रोश का माहौल, नागरिकों का भरोसा टूट रहा है
इस जल संकट ने क्षेत्रवासियों को मानसिक और सामाजिक रूप से परेशान कर दिया है। बुज़ुर्ग, महिलाएं और बच्चे सबसे ज़्यादा प्रभावित हैं। सुबह से शाम तक लोग पानी की टंकी के आगे लाइन में लगने को मजबूर हैं।
इन प्रमुख नागरिकों ने दिया समर्थन:
इस मौके पर क्षेत्र के अनेक सम्मानित नागरिक और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें शामिल हैं:
🔹 अरविंद पहलवान जी
🔹 समर जी
🔹 वेद प्रकाश जी
🔹 रविंद्र जी
🔹 गौतम जी
🔹 नीरज गौड़ जी
🔹 उमेश राय जी
🔹 सुभाष जी
🔹 राहुल जी
🔹 एवं समस्त सेक्टरवासी
रफ़्तार टुडे की मांग:
रफ़्तार टुडे, ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण से माँग करता है कि:
- सेक्टर MU-2 की जल आपूर्ति को तत्काल प्रभाव से बहाल किया जाए।
- बैकअप मोटर की स्थापना तुरंत की जाए।
- जल व्यवस्था के ठेकेदार पर कार्रवाई की जाए।
- भविष्य में जल संकट से निपटने के लिए स्थायी समाधान बनाया जाए।
“पानी पर किसी का अधिकार नहीं, यह हर नागरिक का हक है” — रफ़्तार टुडे
अध्यक्ष: धर्मेंद्र राठी
सेक्टर MU-2, ग्रेटर नोएडा
Raftar Today व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को टच करें।
👉 Follow the Raftar Today channel on WhatsApp
📱 Twitter (X): Raftar Today (@raftartoday)
🔖 #हैशटैग्स:
#पानी_का_अधिकार
#WaterCrisis
#GreaterNoida
#MU2WaterIssue
#RWAProtest
#धर्मेंद्र_राठी
#ग्रेटरनोएडा_विकास_प्राधिकरण
#WaterIsLife
#जनता_जागी_है
#नो_वॉटर_नो_वोट
#UGRProtest
#समरसेबल_की_मांग
#RaftarToday
#WaterEmergency
#GreaterNoidaNews



