देशप्रदेश

Kangana Ranaut’s Azaadi Statement; Complaint Against Padma Shri Awardee In Jaipur | आजादी पर दिए गए विवादित बयान का विरोध, उदयपुर और चूरू में भी शिकायत दी

जयपुर31 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
कंगना रनौत। - Dainik Bhaskar

कंगना रनौत।

देश की आजादी को लेकर दिए गए बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के बयान पर विवाद बढ़ता जा रहा है। इस सिलसिले में शुक्रवार को जयपुर शहर महिला कांग्रेस ने कोतवाली थाने में रनौत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें आजादी के लिए शहीद हुए क्रांतिकारियों की प्रतिष्ठा का अपमान करने, संविधान के प्रति आस्था रखने वालों को आहत करने का आरोप लगाया गया है। उधर, जोधपुर के शास्त्री नगर थाने में भी केस दर्ज किया गया है, जबकि उदयपुर के सुखेर थाने और चूरू कोतवाली में भी शिकायत दी गई है।

महिला मोर्चा की अध्यक्ष रानी लुबाना ने शिकायत में बताया कि 15 अगस्त 1947 को देश आजाद हुआ और उस आजादी के लिए हजारों लोगों ने अपना बलिदान दिया। वो क्षण प्रत्येक आजाद भारतीय के लिए गौरवान्वित क्षण था। पूरी दुनिया ने भारत की आजादी देखी और शहीदों को आज भी सम्मान की नजर से देखता है। 10 नवंबर को फिल्म अभिनेत्री और पद्मश्री कंगना ने सार्वजनिक मंच पर यह बयान दिया कि 1947 में भारत को जो आजादी मिली वह आजादी नहीं एक भीख थी। असल आजादी साल 2014 में मिली है। अभिनेत्री के इस बयान से संविधान के प्रति आस्था रखने वालों लोगों को चोट पहुंची है। इस बयान से शहीद भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, महात्मा गांधी समेत तमाम शहीदों और क्रांतिकारियों का अपमान किया गया है।

जयपुर के कोतवाली थाने में शिकायत देती महिला कांग्रेस की अध्यक्ष व अन्य कार्यकर्ता।

जयपुर के कोतवाली थाने में शिकायत देती महिला कांग्रेस की अध्यक्ष व अन्य कार्यकर्ता।

देशभर में हो रहा है विवाद
कंगना के इस बयान को लेकर पूरे देशभर में विवाद हो गया है। कंगना अब कांग्रेस, एनसीपी समेत तमाम राजनैतिक पार्टियों, सामाजिक कार्यकताओं समेत आमजन के निशाने पर आ गई है। सोशल मीडिया पर कना के इन बयानों पर लोगों की जबरदस्त प्रतिक्रिया आ रही है। इससे पहले कंगना महाराष्ट्र की आर्थिक राजधानी मुंबई पर दिए बयान को लेकर विवादों में आई थीं। तब कंगना ने मुंबई में रहने पर पीओके में रहने जैसा अहसास होने की बात कही थी।
उदयपुर के सुखेर थाने में दी शिकायत, जोधपुर में मामला दर्ज

राजस्थान महिला कांग्रेस ने पूरे प्रदेश में कंगना के खिलाफ देशद्रोह की शिकायत दर्ज कराई है। महिला कांग्रेस ने हर जिले में अपने-अपने जिलाध्यक्ष को आदेश देकर कंगना के खिलाफ एफआईआर कराने को कहा। महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष रेहाना रियाज ने कहा कि भीख में वीर सावरकर को माफी मिली थी और भीख में कंगना रनौत को पदमश्री मिला है। मगर आजादी भीख में नहीं बल्कि लम्बे संघर्ष के बाद मिली है। रेहाना रियाज ने कहा कि कंगना ने इस बयान से लाखों स्वतंत्रता सेनानियों, शहीदों और संविधान का अपमान किया है। यह देशद्रोह की श्रेणी में आता है। उनके ऊपर आपराधिक मुकदमे दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करना चाहिए। जोधपुर के शास्त्री नगर थाने में भी मामला दर्ज किया गया है। उदयपुर के सुखेर थाना और चूरू में भी कंगना के खिलाफ थाने में शिकायत दी गई है।

खबरें और भी हैं…

Source link

Related Articles

Back to top button