देशप्रदेश

Haryana Rohtak Bar Association Election Voting 2021 Today Latest News and Updates | दोपहर ढाई बजे तक कुल 1100 वकीलों ने की वोटिंग, मतदान करने वाले है कुल 2445 वकील

रोहतक2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
रोहतक बार एसोसिएशन चुनाव में मतदान प्रक्रिया से गुजरते मतदाता वकील - Dainik Bhaskar

रोहतक बार एसोसिएशन चुनाव में मतदान प्रक्रिया से गुजरते मतदाता वकील

हरियाणा के हर जिले में आज बार एसोसिएशन चुनाव है। चुनाव में वोटिंग समय शाम 4 और 5 बजे तक करने का निर्धारित है। हरियाणा के रोहतक जिले के बार एसोसिएशन चुनाव में वोटिंग का समय शाम 5 बजे तक का है। मगर दोपहर ढाई बजे तक कुल 1100 वकीलों ने ही अपने मत का इस्तेमाल किया है। बार में कुल 2445 वकील रजिस्ट्रर्ड है। वोटिंग का समय ढाई घंटे शेष रहता है। अभी 1345 वकीलों ने वोट नहीं डाला है।

उम्मीद है कि अब अधिकांश वकील अपने मतों का प्रयोग करेंगे। शाम छह बजे के बाद तय हो जाएगा कि लोकेंद्र फौगाट उर्फ जोजो सातवीं बार प्रधान बनते हैं या पूर्व सचिव रहे संजीव बतरा, पुनीत पुनिया व सुमित बुधवार में से कोई बाजी मारता है।

मतदान बॉक्स में मत डालते सीनियर वकील।

मतदान बॉक्स में मत डालते सीनियर वकील।

पिछली बार मतदाता सूची में थे 2693 वकील
एक दिन पहले पंजाब एवं हरियाणा बार कौंसिल ने पांच सदस्यीय चुनाव कमेटी को चंडीगढ़ बुलाया था। देर रात फैसला दिया था कि बार की 2279 वोट में 167 वोट भी जोड़ी जाएं। ऐसे में मतदाता सूची को अंतिम रूप देने के लिए वीरवार को जिला बार में वकीलों की बैठक हुई। बैठक में पांच सदस्यीय चुनाव कमेटी के सदस्य चुनाव अधिकारी अनिल बुधवार, पीठासीन अधिकारी सतबीर नेहरा, एआरओ जयपाल शर्मा, आरएन सैनी व नसीब पंघाल भी मौजूद रहे। लंबी बातचीत के बीच वकीलों के बीच सहमति बन गई कि 2445 वकील मतदान करेंगे। हालांकि पिछली बार मतदाता सूची में 2693 नाम शामिल थे।

पांच बूथ बनाए, दो आईडी अनिवार्य
चुनाव अधिकारी अनिल बुधवार ने बताया कि मतदान सुबह आठ से शाम पांच बजे तक चलेगा। दोपहर एक बजे से 1 बजकर 40 मिनट का लंच ब्रेक हुआ। मतदान के तुरंत बाद मतगणना होगी। संभावना शाम छह बजे के बाद किसी भी परिणाम आ सकता है। मतदान के लिए दो आईडी अनिवार्य हैं। इसमें बार या बार कौंसिल द्वारा जारी पहचान पत्र अनिवार्य है। साथ ही आधार कार्ड भी होना चाहिए।

ये चुनावी मैदान में
पद ….. नामांकन
प्रधान ….. लोकेंद्र फौगाट उर्फ जोजो, पुनीत पुनिया, संजीव बतरा (संजू) व सुमित बुधवार
उपप्रधान ….. धर्मबीर सिंह, मंजीत हुड्डा व रोहित सुहाग
सचिव ….. दीपक, दीपक हुड्डा, राजकरण पंघाल व रिंकू कुमार भटनागर
सह सचिव ….. सीमा सहरावत, सुनीता रानी व तृप्ता

खबरें और भी हैं…

Source link

Related Articles

Back to top button