आम मुद्दे

हिमाचल प्रदेश की विधानसभा.57 रेणुकाजी-एससी के (को-ऑबजर्वर)बनने पर शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

नोएडा, रफ्तार टुडे। दिनाँक 20.10.2022 को उत्तर प्रदेश काँग्रेस कमेटी के पूर्व सदस्य एव कांग्रेस नेता सतेन्द्र शर्मा को हिमाचल प्रदेश के प्रभारी पूर्व केन्द्रीय मंत्री राज्यसभा सांसद श्री राजीव शुक्ला जी ने पत्र जारी करते हुये 57 रेणुकाजी विधानसभा का (को-ऑबजर्वर)बनाया है,श्री सतेन्द्र शर्मा ने काँग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुये कहा है कि एक सामान्य कार्यकर्ता को सम्मान मिलना ये सिर्फ काँग्रेस पार्टी में ही संभव है।

श्रीमती प्रियंका गाँधी जी मेहनती कार्यकर्ता को हमेसा आगे बढ़ाती है,इससे पहले हाल ही में होये उत्तर प्रदेश के 2022 विधानसभा चुनाव में भी वाराणसी कैंट विधानसभा का को-कोडिनेटर की जिम्मेदारी दी गई थी वो भी पूरी निष्ठा से निर्वहन की थी,अब दी गई नई जिम्मेदारी को भी पूरी ईमानदारी सच्ची निष्ठा से निर्वहन करूँगा।

नई जिम्मेदारी पर श्रीमती सोनिया गाँधी,राष्ट्रीय अध्य्क्ष मल्लिकार्जुन खड़गे,श्री राहुल गाँधी,आदरणीय प्रियंका गाँधी,पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री राजीव शुक्ला जी,वरिष्ठ नेता राज्यसभा सांसद श्री प्रमोद तिवारी,विधायक विधानमंडल की नेता आराधना मोना मिश्रा,राष्ट्रीय सचिव धीरज गुजर्र,नॉएडा काँग्रेस के वरिष्ठ नेताओं सहित शीर्ष नेतृत्व का ह्रदय से आभार व्यक्त करता हू।

gaurav singh
Gaurav Singh

Related Articles

Back to top button