आम मुद्दे

आईआईएमटी कॉलेज समूह में दीपावली उत्सव का आयोजन

ग्रेटर नोएडा, रफ्तार टुडे। शहर के नॉलेज पार्क स्थित आईआईएमटी कॉलेज समूह में दीपावली के उपलक्ष्य में उमंग-खुशियों की दिवाली थीम पर दीपावली उत्सव का आयोजन किया गया। उत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें छात्र- छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं करवाई गई। दिया सजावट व मटका सजावट, रंगोली प्रतियोगिता, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता, फेस पेंटिंग प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता आदि।

फ्लैश मॉब और डांस जैसी विभिन्न गतिविधियां भी आयोजित की गईं। इस दौरान सभागार की दीवार पर वायु प्रदूषण के कारण, अंधेरे पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई के बारे में विभिन्न नारे लिखे गए थे।

वहीं दिवाली के इस उत्सव मौके पर कॉलेज की कई फैक्लटी ने भी डांस, गायन और कविता जैसे कार्यक्रम में अपनी प्रस्तूति दी। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के सभी डॉयरेक्टर, डीन, एचओडी सहित फैक्लटी और स्टाफ के अनेक लोग मौजूद रहे।

gaurav singh
Gaurav Singh

Related Articles

Back to top button