देशप्रदेश

In Hunar Haat, the artists of Rambo Circus showed amazing performance in the last show, the audience was thrilled to see the feats of the artists. | हुनर हाट में रैंबो सर्कस के कलाकारों ने आखिरी शो में दिखाया कमाल, कलाकारों के करतब देख दर्शक हुए रोमांचित

  • Hindi News
  • Local
  • Delhi ncr
  • In Hunar Haat, The Artists Of Rambo Circus Showed Amazing Performance In The Last Show, The Audience Was Thrilled To See The Feats Of The Artists.

नई दिल्ली5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
झारखंड पेबेलियन में एक स्टॉल पर उत्पाद देखते मंत्री मिथलेश ठाकुर। - Dainik Bhaskar

झारखंड पेबेलियन में एक स्टॉल पर उत्पाद देखते मंत्री मिथलेश ठाकुर।

दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे 40वें वर्ल्ड ट्रेड फेयर में रांची के पारंपरिकता और संस्कृति की झलक देख सकते हैं। झारखण्ड पवेलियन ने बुधवार को झारखंड राज्य दिवस का आयोजन किया जिसमें झारखण्ड के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर भाग लिया। इस अवसर पर उनके साथ श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास मंत्री सत्यानंद भोक्ता, झारखण्ड सरकार के स्थानिक आयुक्त मस्त राम मीना, उद्योग विभाग तथा खान एवं भूतत्व विभाग की सचिव पूजा सिंघल सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

झारखंड को प्रदर्शित करने का इससे बेहतर मंच नहीं हो सकता
पैवेलियन में ठाकुर और सत्यानंद भोक्ता ने भगवान विरसा मुंडा को श्रद्धा सुमन अर्पित कर दीप प्रज्वल्लित करने के बाद स्टॉलों में प्रदर्शित किए गए समानों को देखा। हस्तकारों, बुनकरों, हुंनरमंदों के हुनर एवं कार्य प्रगति की सराहना की। उन्होंने कहा की ट्रेड फेयर राज्य में होने वाले विकास को प्रदर्शित करने का अच्छा मंच है। उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य भगवान् बिरसा मुंडा, सिद्धो- कान्हू अन्य वीर सपूतों की भूमि है। जिन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अहम् भूमिका निभाई थी।
झारखंड राज्य संस्कृति, पर्यटन, कला, खनिज सभी रूप से परिपूर्ण है। हमारे पास देश के कुल खनिज सम्पदा का 40 फीसदी भाग है जिसमे लोहा, सोना, अभ्रक,यूरेनियम आदि प्रचुर मात्रा में हैं। झारखण्ड राज्य दिवस में एम्फी थियेटर में झारखण्ड के प्रभात कुमार महतो द्वारा मानभूम छऊ नृत्य, अशोक छाप द्वारा पाइका नृत्य, झिंगगा भगत मनोरंजन कला संगम द्वारा ओरॉन नृत्य, आर आर मेहता द्वारा मुंदरी नृत्य, झिंगगा भगत द्वारा नागपुरी नृत्य और बबिता मुर्मू द्वारा संथाली नृत्य प्रस्तुत किया गया।

देश के सभी राज्यों के 27 कलाकारों का कमाल

ट्रेड फेयर में लगे हुनर हाट में सर्कस ने अपने आखिरी शो में लोगों का दिल जीत लिया। रैंबो इंटरनेशनल सर्कस के 27 कलाकारों ने अपने आखिरी शो में बुधवार को हुनर हाट के मंच पर ऐसे करतब दिखाए कि देखने वाले दंग रह गए। कलाकारों ने यूनीसाइकिल, जिराफ साइकिल, स्किप, बॉल बैलेंस, मल्टी कैंडल स्टैंड बैलेंस, जर्मन व्हील, मिरर मैन, रोला-बोला आदि करतब दिखा कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। इस अवसर पर इंटरनेशनल सर्कस फेडरेशन के सदस्य रैंबो इंटरनेशनल सर्कस के निदेशक और कोच सुजीत दिलीप ने मीडिया से बातचीत में बताया “हमारे ग्रुप में पूर्वोत्तर राज्यों के अलावा अन्य राज्यों के 27 कलाकार हैं और सभी कई कई साल से सर्कस के करतब दिखा रहे हैं। कोविड और लॉकडाउन की वजह से करीब 2 साल बाद कलाकारों ने हुनर हाट के मंच पर अपनी कला का प्रदर्शन किया।

खबरें और भी हैं…

Source link

Related Articles

Back to top button