आम मुद्दे
Trending

Indian Flag: सीएम योगी ने हर प्रदेशवासी से तिरंगा लहराने का किया आह्वान, साढ़े चार करोड़ घरों पर फहरेगा राष्ट्रध्वज

लखनऊ/नोएडा, रफ्तार टुडे। हर घर तिरंगा’ विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत प्रदेश में साढ़े चार करोड़ राष्ट्रध्वज फहराए जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर प्रदेशवासी से तिरंगा फहराने का आह्वान करते हुए कहा कि सभी आवासों, सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों और वाणिज्यिक-औद्योगिक इकाइयों अन्य प्रतिष्ठानों कार्यालयों पर ध्वजारोहण हो। इसके अलावा सभी अमृत सरोवरों पर भी झंडा फहराया जाए।

सरकारी आवास योगी आदित्यनाथ ने पर हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सीएम योगी ने कहा कि 11 से 17 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह मनाया जाना है। हर घर तिरंगा राष्ट्रीय गौरव का आयोजन है। हर भारतवासी को इससे जुड़ना चाहिए। लोग अपने फहराए तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदिनाथ ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के व्यापक प्रचार.प्रसार के लिए एनसीसी, एनएसएस व अन्य स्वयंसेवी संगठनों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली जाए। स्कूलों में स्लोगन व निबंध प्रतियोगिता कराई जाएं। स्वतंत्रता सप्ताह में हर दिन स्कूली बच्चों की प्रभात फेरी निकाल कर आयोजन के बारे में लोगों को जानकारी दी जाए। प्रचार-प्रसार के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों का सहयोग लिया जाए।

स्वतंत्रता सप्ताह की अवधि में हर शहीद स्मारक पर प्रत्येक दिन कम से कम आधा घंटा पुलिस बैंड द्वारा राष्ट्र भक्ति गीत बजाए जाएं। स्वतंत्रता दिवस के दिन शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया जाए। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से आम लोगों को जोड़ने के लिए व्यापक जागरूकता बढ़ानी होगी।

लोगों को झंडा आसानी से उपलब्ध कराने के लिए राशन की दुकानों, ग्राम पंचायत भवनों, जनसेवा केंद्रों, तहसील, ब्लॉक मुख्यालयों, प्राथमिक विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, पेट्रोल पंप, एलपीजी सेंटरों, जिलों के विकास भवन, नगर निगम, नगर पालिका, विकास प्राधिकरण, सिविल डिफेंस आदि से वितरण कराया जाए। रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी, निगम पार्षद, बीट कांस्टेबिल, शिक्षामित्र आदि के माध्यम से भी घरों में राष्ट्रध्वज का वितरण कराया जा सकता है। जिलाधिकारियों को इसकी निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button