आम मुद्दे
Trending

जेवर के विस्थापित किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू कृषक शक्ति ने किसान पंचायत का आयोजन किया

जेवर, रफ्तार टुडे। भाकियू कृषक शक्ति द्वारा जेवर की साइट R&R में किसान पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में किसानों की समस्याओं को सुनने जेवर तहसीलदार उपस्थित रहे। पंचायत की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष अमन ठाकुर एव संचालन राष्ट्रीय महासचिव रामभरोशे शर्मा द्वारा किया गया। जेवर तहसीलदार को पंचायत में बुलाकर किसानों की समस्याओं का ज्ञापन सौंपा गया जेवर तहसीलदार अखिलेश सिंह ने किसानों की समस्याओं का जल्द निवारण कराने का आश्वासन दिया है।
पंचायत को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अमन ठाकुर ने कहा कि जेवर एयरपोर्ट के लिए इन किसानों ने अपनी जमीनों के साथ-साथ अपने घर को भी दे दिया। विस्थापित करते समय वो सारी सुविधाएं देने का प्रशासन ने वादा किया जो एक शहरी क्षेत्र में होती हैं। मगर आज ये लोग बहुत सारी मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे हैं। भाकियू कृषक शक्ति का एक-एक सिपाही आपकी लड़ाई मजबूती से लड़ेगा।
ज्ञापन के दौरान किसानों द्वारा निम्न मांग रखी गई-

  1. विस्थापित किसानों के परिवार के कम से कम एक सदस्य को योग्यता के अनुसार रोजगार दिया जाए।
  2. विस्थापित क्षेत्र में शमशान, कब्रिस्तान, खेल का मैदान, पंचायत घर, बारात घर आदि का निर्माण कराया जाए।
  3. सरकारी स्कूल व प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र बनाए जाएं।
  4. किसानों का बकाया प्लॉट एवं पैसा जल्द वितरण किया जाए।
  5. बिजली व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए।

आदि निम्न समस्याओं का ज्ञापन जेवर तहसीलदार अखिलेश सिंह को सौंपा।

इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरीश छौंकर, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव मुकेश कुमार गौड़, राष्ट्रीय सचिव रघुराज नेता जी, राष्ट्रीय महासचिव हरिओम रुस्तमपुर, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री मनोज प्रधान, प्रदेश प्रवक्ता श्यौदान नेताजी, प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, महिला जिला अध्यक्ष मुन्नी देवी, जेवर तहसील अध्यक्ष रिशिपाल दयानतपुर, प्रदेश महासचिव धर्म सिंह जीनवाल, चंदीमल जी, विपिन सचदेवा, आदि लोगों ने भी किसानों को संबोधित किया।

इस दौरान अमित मलिक प्रदेश सचिव, लाल सिंह ठेकेदार, ठाकुर सुरजन सिंह, प्रदेश महासचिव योगेश शर्मा, राष्ट्रीय सह सलाहकार निरंजन गौड़, जेवर नगर अध्यक्ष फिरोज खान, फहीम भाटी, भूरा खान, ब्लॉक अध्यक्ष मनीष, मोनू सिंह, पवन भाटी, मनीष शर्मा, नेपाल सिंह, अमोलक रौनीजा, विक्रम सिंह आदि लोग उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button