आम मुद्दे

Bjp News: चर्चित कवि कुमार विश्वास और मलानी अवस्थी को विधान परिषद भेजेगी भाजपा, हो रहा है मन्थन

लखनऊ, रफ्तार टुडे। नामचीन कवि कुमार विश्वास और मलानी अवस्थी को भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश विधान परिषद का सदस्य बनाएगी। उनके नाम की घोषणा कभी भी हो सकती है।

भारतीय जनता पार्टी के विश्वस्त सूत्रों ने बताया कि हाल ही में उत्तर प्रदेश विधान परिषद में 6 सदस्यों को नामित किया जाना है। इस श्रेणी में कवि, साहित्यकार, पत्रकार समेत विभिन्न क्षेत्रों की स्थापित हस्तियों को नामित किया जाना है। विधान परिषद की यह विशेष श्रेणी है। इस श्रेणी में राज्यपाल मनोनयन करते हैं। आमतौर पर इस श्रेणी में भी राजनीतिक दल अपने राजनीतिक कार्यकर्ताओं को ही नामित करते रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने कुछ प्रसिद्ध हस्तियों को इस श्रेणी में विधान परिषद भेजने का फ़ैसला कर लिया है। विधान परिषद में किन्हें किन्हें भेजा जाए ऐसे नामों पर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व व लखनऊ में अनेक नामों पर मंथन चल रहा है ।

सूत्रों का दावा है कि किसी भी दिन इन नामों की घोषणा की जा सकती है। पार्टी के विश्वस्त सूत्रों ने बताया कि इस श्रेणी में भाजपा ने चर्चित मालिनी अवस्थी को उप्र विधान परिषद भेजने का निर्णय कर लिया है। उनके नाम पर दिल्ली से लेकर लखनऊ तक सहमति बन चुकी है। सिर्फ घोषणा की औपचारिकता होनी बाकी है।

gaurav singh
Gaurav Singh

Related Articles

Back to top button