देशप्रदेश

Leader of Opposition Bidhuri said- If step-behavior continues, BJP will agitate | नेता प्रतिपक्ष बिधूड़ी ने कहा- सौतेला व्यवहार जारी रहा तो भाजपा करेगी आंदोलन

नई दिल्ली2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

प्रदेश भाजपा ने दिल्ली सरकार पर दिल्ली के गांवों और यमुनापार इलाके के साथ अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए इस समस्या को दूर नहीं करने पर आंदोलन की धमकी दी है। दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने केजरीवाल सरकार पर दिल्ली के गांवों और यमुनापार इलाके के साथ अनदेखी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा है कि केजरीवाल सरकार का यह रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अगर सरकार ने अपना रवैया नहीं बदला तो आन्दोलन किया जाएगा।

बिधूड़ी आज बादली विधानसभा क्षेत्र में स्वरूपनगर में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे जिसमें किसानों के अलावा बड़ी संख्या में आसपास के हजारों लोगों ने भी हिस्सा लिया। दिल्ली प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष विनोद सहरावत ने जनसभा की अध्यक्षता की। बिधूड़ी ने कहा कि पिछले दो सालों से केजरीवाल सरकार ने दिल्ली के गांवों के विकास के लिए एक भी पैसा जारी नहीं किया। इसका नतीजा यह निकला है कि गांवों को नई सुविधाएं तो दी ही नहीं जा सकीं, वर्तमान सुविधाओं का भी बुरा हाल हो गया है।

नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि केजरीवाल सरकार यमुनापार की एक षडयंत्र के तहत अनदेखी कर रही है। दरअसल इसकी वजह यह है कि 2020 के विधानसभा चुनावों में भाजपा को यमुनापार से सबसे ज्यादा 6 सीटें मिली थीं। इसलिए केजरीवाल सरकार यमुनापार के लोगों की उपेक्षा करके उन्हें दंडित करने जैसी ओछी हरकत कर रही है।

उन्होंने कहा कि इस साल बजट में यमुनापार विकास बोर्ड के लिए कोई फंड ही नहीं रखा गया। पिछले दो सालों में यमुनापार के विकास के लिए न कोई योजना बनाई गई है और न ही यमुनापार के लिए एक भी पैसा जारी किया गया है। बिधूड़ी ने कहा कि गांवों और यमुनापार के इलाकों की अनदेखी हरगिज बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

खबरें और भी हैं…

Source link

Related Articles

Back to top button