आम मुद्दे

भगवान परशुराम के प्रकट उत्सव के उपलक्ष में सर्वप्रथम दादरी स्थित नगर कार्यालय अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा पर समस्त कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में हवन किया गया

दादरी, रफ्तार टुडे। आज दिनांक 22 अप्रैल को भगवान परशुराम के प्रकट उत्सव के उपलक्ष में सर्वप्रथम दादरी स्थित नगर कार्यालय अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा पर समस्त कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में हवन किया गया और प्रसाद बांटा गया स्वामी ने उपस्थित सदस्यों को भगवान परशुराम जीवनी और उनके किए हुए कार्यों की समीक्षा और चर्चा करते हुए भगवान परशुराम में अपनी आस्था व्यक्त की।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष पीतांबर शर्मा प्रदेश महामंत्री मास्टर परमानंद शर्मा जिला महामंत्री रामकुमार शर्मा नगर अध्यक्ष पंडित मांगेराम शर्मा जिला कोषाध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा तथा विजय शर्मा जिला अध्यक्ष अशोक वैद्य कार्यकारी जिलाध्यक्ष उमेश शर्मा आदि सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे इस कार्यक्रम के बाद प्रदेश अध्यक्ष पंडित पीतांबर शर्मा उनके साथ नगर अध्यक्ष पंडित मांगेराम शर्मा ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव पहुंचे वहां शिव मंदिर पर भगवान परशुराम को श्रद्धा मांगते हुए हवन किया गया और एक पानी की प्याऊ का शुभारंभ करते हुए पंडित पीतांबर शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में पत्थर का अनावरण किया और वह प्याऊ जनता के लिए समर्पित कर दी उसके बाद प्रदेश अध्यक्ष अपनी टीम के साथ जिसमें नगर अध्यक्ष मांगेराम शर्मा श्रीमती गायत्री शर्मा आदि दनकौर कस्बे भगवान परशुराम के मंदिर में पहुंचे जहां भगवान परशुराम को माल्यार्पण किया हवन में शामिल हुए।

और वहां क्षेत्र के बहुत सारे लोगों को प्रसाद वितरण किया हजारों लोगों ने वहां प्रसाद का आनंद पाया तदोपरांत प्रदेश अध्यक्ष की टीम ग्रेटर नोएडा के गुलिस्ता गांव पहुंची यहां पर भगवान परशुराम के मूर्ति पर माल्यार्पण किया और पहले से ही चल रहे विशाल भंडारे का अवलोकन किया और प्रसाद ग्रहण किया।

सभी को वहां उपस्थित लोगों को भगवान परशुराम के प्रकट उत्सव पर बधाई और शुभकामनाएं वहां पर ओम प्रकाश शर्मा मुनीमजी सेवाराम शर्मा आदि बहुत सारे ग्रामीण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button