आम मुद्दे

भाजपा गौतम नगर के जिला अध्यक्ष की दौड़ में महेश शर्मा मंडल अध्यक्ष उम्मीदवार

माननीय योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में होगा सबका विकास- महेश शर्मा

ग्रेटर नोएडा, रफ्तार टुडे। प्रदेश में अब प्रदेश अध्यक्ष बनने वाला है उसके साथ ही साथ जिलाध्यक्ष भी दौड़ शुरू हो गई है, गौतम नगर में ब्राह्मणों में से महेश शर्मा अपनी राह मजबूत कर रहे हैं। वह अपने कार्य के दम पर अपनी मजबूती दिखा रहे हैं। उससे पहले भी मंडल में विभिन्न विभिन्न पदों पर रहे हैं।

जनता ने एक बार फिर सबका साथ सबका विकास में विश्वास करने वाली योगी सरकार को अपनाकर अपने भाव स्पष्ट कर दिए हैं। 25 मार्च को इकाना स्टेडियम में शपथ लेते ही योगी सरकार के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

योगी आदित्यनाथ के दोबारा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर भाजपा ग्रेटर नोएडा अध्यक्ष महेश शर्मा ने यह बात कही की अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं उन्होंने कहा कि भाजपा की योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में भाई भतीजावाद को समाप्त करने का काम किया है।

सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में इस बार दोगुनी रफ्तार से विकास कार्य होंगे और उत्तर प्रदेश विकास के नए आयाम गढ़ेगा। साथ ही उन्होंने योगी सरकार के गरीबों को तीन महीने तक मुफ्त राशन देने वाली योजना को भी सराहनीय बताया।

Related Articles

Back to top button