Samsara School News : समसारा विद्यालय में हिंदी दिवस का रंगारंग आयोजन, नन्हें बच्चों ने नुक्कड़ नाटक, पोस्टर मेकिंग और कविता वाचन से बढ़ाया मातृभाषा का मान, बच्चों ने दिखाया हुनर नुक्कड़ नाटक से

ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टुडे।
हिंदी दिवस के अवसर पर समसारा विद्यालय का वातावरण पूरी तरह से हिंदीमय और उत्साहपूर्ण रहा। विद्यालय के कक्षा एक से पाँचवी तक के बच्चों ने अपनी मातृभाषा हिंदी की महत्ता को समझते हुए नुक्कड़ नाटक, पोस्टर मेकिंग, कविता वाचन और भाषण जैसी अनेक गतिविधियों में भाग लिया।
बच्चों ने दिखाया हुनर नुक्कड़ नाटक से
विद्यालय के प्रांगण में छोटे-छोटे विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया, जिसमें उन्होंने हिंदी भाषा के महत्व और उसके उपयोग पर जोर दिया। बच्चों ने नाटक के माध्यम से यह संदेश दिया कि यदि हमें अपनी पहचान और संस्कृति को मजबूत करना है तो अपनी मातृभाषा को सम्मान देना होगा।

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में छलका बच्चों का उत्साह
छात्रों ने रंग-बिरंगे पोस्टरों पर “हिंदी हमारी शान है”, “राजभाषा हमारी पहचान है” जैसे स्लोगन लिखकर सबका ध्यान आकर्षित किया। पोस्टरों में बच्चों ने हिंदी को आधुनिक युग में डिजिटल प्लेटफार्म तक ले जाने का संदेश दिया।
कविता वाचन ने बांधा समां
कक्षा तीन से पाँचवी तक के छात्रों ने हिंदी कवियों की रचनाओं का वाचन किया।
किसी ने सुभद्राकुमारी चौहान की “झाँसी की रानी” का जोशीला पाठ किया,
तो किसी ने हरिवंश राय बच्चन की कविताओं से सबको प्रेरित किया। कविता वाचन ने माहौल को ऊर्जा और गर्व से भर दिया।
हिंदी दिवस का संदेश
इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने यह सीखा कि हिंदी सिर्फ हमारी राजभाषा ही नहीं, बल्कि हमारे दिलों की भाषा भी है। समसारा विद्यालय ने इस आयोजन से यह साबित किया कि नन्हें बच्चे भी मातृभाषा को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
प्रधानाचार्या का संबोधन
विद्यालय की प्रधानाचार्या ने सभी को हिंदी दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि हमें अपनी भाषा पर गर्व होना चाहिए। उन्होंने बच्चों को प्रेरित किया कि हिंदी केवल पढ़ने-लिखने की भाषा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, पहचान और एकता का प्रतीक है। उन्होंने छात्रों और शिक्षकों से अपील की कि वे रोज़मर्रा की जिंदगी में अधिक से अधिक हिंदी का प्रयोग करें।



