दुनिया

तीसरा विश्व युद्ध: रूसियों का नामोनिशां मिटाना चाहता है NATO, नाटो देश हर कीमत पर चाहते हैं रूस के नुकसान… रूसी मीडिया का दावा

रफ्तार टुडे एक्सक्लूसिव। एक रूसी अखबार के मुताबिक तीसरा विश्व युद्ध हो शुरू चुका है ना टूटे देश रूस को नाम निशान मिटाना चाहते हैं। एक रूसी अखबार के मुताबिक यूक्रेन के बदलने चाहते ना तो NATO देश।

रोसिया 1 के एंकर ओल्गा स्केबेयेवा ने कहा कि इस तनाव को निश्चित रूप से तीसरा विश्व युद्ध कहा जा सकता है। उन्होंने रूसी जनता को चेतावनी देते हुए कहा कि हम निश्चित रूप से… नाटो के खिलाफ लड़ रहे हैं। स्केबेयेवा ने दावा किया कि रूसी क्रूजर मोस्कवा आग लगने के बाद अपने हथियारों के गोदाम में विस्फोट होने से डूबा था। उन्होंने कहा कि इस बारे में सोचने के लिए कुछ भी नहीं है, प्रतिक्रिया होनी चाहिए। उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को यूक्रेनी की राजधानी कीव पर परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने की सलाह तक दे डाली।

व्लादिमीर पुतिन के ब्लैक सी फ्लैगशिप युद्धपोत मोस्कवा के डूबने के बाद रूस में बवाल मचा हुआ है। रूस का सरकारी मीडिया इस युद्धपोत के डूबने को लेकर पश्चिमी देशों को जिम्मेदार बता रहा है। रोसिया 1 के एंकर ने तो साफ तौर पर कह दिया कि दुनिया में तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो चुका है। उसने यह तक आरोप लगा दिया कि पश्चिमी देश धरती से रूसियों का नामोनिशां मिटा देना चाहते हैं। युद्धपोत के डूबने के बाद रूसी रक्षा मंत्रालय ने चेतावनी देते हुए कहा है कि वह आने वाले दिनों में यूक्रेन की राजधानी कीव पर मिसाइल हमलों में तेजी लाएगा। रूस और यूक्रेन में पिछले 50 से ज्यादा दिनों से युद्ध जारी है।

एक दिन पहले ही एक दूसरे रूसी टीवी शो वर्मेया पोकाज़ेट में दावा किया गया था कि पश्चिमी देश यूक्रेन को अरबों डॉलर के हथियार दे रहे हैं। इस कारण कीव अब भी रूस को उकसाने के लिए खूनी और भयानक लड़ाई लड़ रहा है। इस शो के एंकर ओलेसा लोसेवा ने कहा कि पश्चिम का मानना है कि रूस एक ऐसा देश है जो दुनिया के नक्शे पर भी होने के योग्य नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि पश्चिमी देश चाहते हैं कि रूसियों का नामों-निशा इस धरती से मिट जाए।

रूसी अधिकारियों के अनुसार, ब्रांस्क क्षेत्र के क्लिमोवो गांव पर बृहस्पतिवार को हुए हमले में करीब 100 आवासीय भवन क्षतिग्रस्त हो गए। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यूक्रेन के चेर्निहाइव क्षेत्र में रूसी सेना ने यूक्रेन के एक एमआई-8 हेलीकॉप्टर को मार गिराया जो कथित तौर पर ब्रांस्क क्षेत्र पर हमले में शामिल था।

Related Articles

Back to top button