आम मुद्दे

ग्रेटर नोएडा शहर और दादरी के बीच यह रास्ता बंद रहेगा, जानिए कब से कब तक

दादरी, रफ्तार टुडे। ग्रेटर नोएडा शहर और दादरी कस्बे के बीच आवागमन करने वालों के लिए काम की खबर है। दादरी-मारीपत रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे फाटक बंद रहेगा। यहां चौथी रेलवे लाइन का निर्माण चल रहा है। जिसकी वजह से इस मार्ग को बंद रखा जाएगा।

दादरी-मारीपत रेलवे स्टेशन के मध्य स्थित रेलवे समपार संख्या-148 बंद रखा जाएगा। यहां चौथी लाइन निर्माण किया जा रहा है। लिहाजा, 20 मार्च 2023 की सुबह 7 बजे से 21 मार्च 2023 की शाम 7 बजे तक यह मार्ग बंद रहेगा। उन्होंने आम नागरिकों का आह्वान किया है कि इस मार्ग से जाने वाले नागरिक फाटक बंद होने की अवधि के दौरान अन्य मार्गों का प्रयोग कर सकते हैं। उन्हें किसी प्रकार की असुविधा कासामना न करना पड़े।

gaurav singh
Gaurav Singh

Related Articles

Back to top button