प्रदेश
Trending

नोएडा टाइम्स स्क्वायर: पांच बार टेंडर फेल, इन चार चुनौतियों से कैसे पार पाएगी नोएडा अथॉरिटी

नोएडा, रफ्तार टुडे। सेक्टर-18 में न्यूयॉर्क शहर की तर्ज पर बनने वाले टाइम्स स्कवायर प्रोजेक्ट Times Square Project की शर्तों में बदलाव किया गया है। अब यह छोटे आकार में बनेगा। अभी तक यह 6,500 स्कवायर फिट में बनना था, लेकिन अब 2,500 स्कवायर फिट में बनेगा। पहले से तय आकार में टाइम्स स्कवायर बनाने के लिए पांच बार टेंडर जारी किया गया। कोई कंपनी आगे नहीं आई।

नई शर्तों के हिसाब से प्राधिकरण जल्द टेंडर जारी करेगा। दरअसल, इस प्रोजेक्ट के सामने चार बड़ी चुनौतियां हैं। जिनका समाधान भी प्राधिकरण को तलाशना पड़ेगा। आखिर न्यूयॉर्क जैसा इकोसिस्टम नोएडा में तैयार कैसे किया जाएगा?

करीब डेढ़ साल पहले लिया गया था। लेकिन अब तक इसकी प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई थी। करीब सात महीने पहले प्राधिकरण ने टाइम्स स्कवायर बनाने के लिए टेंडर जारी किया। इसको न्यूयॉर्क की तर्ज पर बनाने का निर्णय लिया गया।

सेक्टर-18 बहुमंजिला वाहन पार्किंग के पिछले हिस्से में दीवार पर बड़ी स्क्रीन लगाई जाएगी। यहां पर करीब एक हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। नोएडा प्राधिकरण के डीजीएम आरपी सिंह का कहना है कि टाइम्स स्कवायर में टावरों पर लाइव स्क्रीन लगेंगी।

इन स्क्रीन पर कोई विज्ञापन, लाइव शो, लाइव मैच और फिल्म प्रसारित की जा सकेंगी। इसको बीओटी आधार पर बनाया जाएगा। जिस कंपनी को ठेका दिया जाएगा, वह खुद अपने पैसे से इसे तैयार करेगी। प्राधिकरण का कोई पैसा नहीं लगेगा। इसके बदले कंपनी को विज्ञापन का अधिकार दिया जाएगा।

नोएडा में बनने वाला टाइम्स स्कवायर न्यूयॉर्क टाइम्स स्कवायर से छोटा होगा। पहले इसको 6,500 स्कवायर फिट में बनाने और चलाने के लिए 10 साल की लीज पर देने का निर्णय लिया था। 5 बार इस प्रोजेक्ट के टेंडर जारी किए जा चुके हैं, लेकिन कोई कंपनी सामने नहीं आई है। लिहाजा, अब इस प्रोजेक्ट में व्यापक बदलाव किए गए हैं। एक बार फिर टेंडर निकाला जा रहा है।

Related Articles

Back to top button