देशप्रदेश

North MCD regularizes 88 sanitation workers | नार्थ एमसीडी ने 88 सफाई कर्मचारियों को किया नियमित

नई दिल्ली14 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने 88 सफाई कर्मचारियों को महापौर राजा इकबाल सिंह ने नियमितीकरण के पत्र दिए। इस अवसर पर स्थायी समिति के अध्यक्ष जोगी राम जैन, नेता सदन छैल बिहारी गोस्वामी, पर्यावरण प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सूरजीत ठाकुर, स्थायी समिति के उपाध्यक्ष विजय भगत व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। महापौर राजा इकबाल सिंह ने कहा कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम सफाई कर्मचारियों को किए वादों को पूरा कर रही है और यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।

जब तक कि सभी बचे हुए सफाई कर्मचारी नियमित नहीं हो जाते। उन्होंने निगमायुक्त द्वारा सफ़ाई कर्मचारियों को नियमित किए जाने के कार्य में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। स्थायी समिति के अध्यक्ष जोगी राम जैन ने कहा कि सफाई कर्मचारी निगम की रीड की हड्डी है और इन से ही उत्तरी दिल्ली नगर निगम की पहचान है।

खबरें और भी हैं…

Source link

Related Articles

Back to top button