आम मुद्दे
Trending

Noida Traffic Rules: नोएडा व ग्रेटर नोएडा में वाहन की रफ्तार बढ़ाई तो कटेगा चालान, शहर के 120 स्थानों पर ‘तीसरी आंख’ रखेगी नजर

नोएडा/ग्रेटर नोएडा, रफ्तार टुडे। नोएडा व ग्रेटर नोएडा में वाहन की रफ्तार बढ़ाई तो चालान कट सकता है। शहर के 120 स्थानों पर ‘तीसरी आंख’ नजर रखेगी।

इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के तहत शहर में 120 लोकेशन पर एक हजार से अधिक कैमरे लगाए गए हैं। इनमें 74 लोकेशन पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर चालान काटने की प्रक्रिया शुरू भी हो चुकी है।

शहर की सड़कों पर वाहन चलाते समय गति सीमा का ध्यान रखना जरूरी होगा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे और एलिवेटेड रोड के बाद अब शहर के अंदरूनी मार्गों पर गति सीमा तय करने की तैयारी शुरू हो गई है। ट्रैफिक पुलिस ने इसके लिए सर्वे शुरू किया है। व्यस्त मार्गों पर हल्के वाहनों के लिए अधिकतम 30 जबकि चौड़ी सड़कों पर 50 किमी प्रति घंटा गति सीमा निर्धारित करने की कवायद की जा रही है।

फिलहाल, बिना हेलमेट पहने दोपहिया सवार, दोपहिया पर तीन सवारी और रेड लाइट जंप करने वालों के चालान काटे जा रहे हैं। अगले माह से निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करने वालों और विपरीत दिशा में वाहन चलाने वालों पर भी शिकंजा कसना शुरू हो जाएगा।

यातायात के दबाव के हिसाब से वाहनों की गति सीमा तय करने का सर्वे किया जा रहा है। हल्के वाहनों के लिए 30 से 50 किमी प्रति घंटा, जबकि भारी वाहनों के लिए 20 से 40 किमी. प्रति घंटा गति सीमा तय होगी। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर हल्के वाहनों के लिए 100 व भारी वाहनों के लिए 60 किमी प्रति घंटा गति तय है। वहीं, एलिवेटेड रोड पर हल्के वाहनों के लिए 60 व भारी वाहनों के लिए 40 किमी. प्रति घंटा गति निर्धारित है।

Related Articles

Back to top button