Healthउत्तर प्रदेशगाजियाबादस्वास्थ्य

Yashoda Medicity Hospital News : गाजियाबाद में “यशोदा मेडिसिटी” का भव्य लोकार्पण: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीएम योगी और डिप्टी सीएम बृजेश पाठक हुए शामिल — मुख्यमंत्री बोले, “एक ही छत के नीचे 5000 से अधिक लोगों को रोजगार, अब दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा इलाज के लिए”, “डबल इंजन सरकार” की स्वास्थ्य क्रांति, डॉ. अरोड़ा और उनकी टीम को मुख्यमंत्री की सराहना

गाजियाबाद, रफ़्तार टुडे। छठ पर्व की पूर्व संध्या पर गाजियाबाद के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया। रविवार को गाजियाबाद के कौशांबी स्थित यशोदा मेडिसिटी के भव्य लोकार्पण समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल सहित देश के अनेक वरिष्ठ गणमान्यजन शामिल हुए। यह अवसर केवल एक संस्थान के उद्घाटन का नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश में हेल्थकेयर सेक्टर के नये युग की शुरुआत का प्रतीक बन गया।

“यशोदा मेडिसिटी” — हेल्थकेयर का नया ग्लोबल लैंडमार्क

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि यशोदा मेडिसिटी सिर्फ एक अस्पताल नहीं, बल्कि वर्ल्ड क्लास हेल्थकेयर इंफ्रास्ट्रक्चर की नई परिभाषा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश अब स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है और राज्य की छवि स्वास्थ्य निवेश के लिए एक “हॉट डेस्टिनेशन” के रूप में उभर रही है।

सीएम योगी ने कहा कि अब प्रदेश के नागरिकों को इलाज के लिए दिल्ली या विदेशों में जाने की आवश्यकता नहीं। “गाजियाबाद में ही अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हैं।” उन्होंने कहा कि इस परियोजना से एनसीआर सहित पूरे उत्तर प्रदेश के लाखों लोगों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं एक ही छत के नीचे प्राप्त होंगी।

“इनवेस्टमेंट भी और रोजगार का बड़ा माध्यम भी”

मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2022 की “थर्ड ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी” के दौरान डॉक्टर पी.एन. अरोड़ा ने इन्वेस्ट यूपी के साथ एमओयू किया था। उन्होंने वादा किया था कि गाजियाबाद में “यशोदा मेडिसिटी” के नाम से अत्याधुनिक अस्पताल का निर्माण करेंगे।
योगी आदित्यनाथ ने कहा “तब किसी को विश्वास नहीं था कि तीन वर्षों में यह संभव होगा, लेकिन डॉ. पीएन अरोड़ा, डॉ. उपासना अरोड़ा और उनकी टीम ने यह चमत्कार कर दिखाया।”

उन्होंने आगे कहा कि यह परियोजना न केवल स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार है, बल्कि 5000 से अधिक लोगों को रोजगार देने वाला हेल्थकेयर हब भी है। इसमें डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिक्स, तकनीकी और प्रशासनिक कर्मियों को नौकरी मिली है।

“यह इनवेस्टमेंट भी है, रोजगार का माध्यम भी, और प्रदेश की बदलती सोच का प्रतीक भी।” — योगी आदित्यनाथ

कैंसर और सुपर स्पेशियलिटी सुविधाओं से लैस अस्पताल

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस अस्पताल में कैंसर के इलाज की अत्याधुनिक तकनीकें, रोबोटिक सर्जरी यूनिट, इंटरनेशनल लेवल ICU सुविधाएं, और रीहैबिलिटेशन सेंटर उपलब्ध हैं। पहले जिन बीमारियों के इलाज के लिए मरीजों को विदेश जाना पड़ता था, अब वह सुविधाएं गाजियाबाद में ही मिलेंगी।

उन्होंने कहा “यशोदा मेडिसिटी ने उत्तर प्रदेश में हेल्थकेयर के नए मानक तय किए हैं। यह अस्पताल सेवा, निवेश और नवाचार का संगम है।”

शरीरं माध्यमं खलु धर्मसाधनम्” — भारतीय दर्शन से जुड़ी स्वास्थ्य दृष्टि

अपने भाषण में मुख्यमंत्री ने भारतीय दर्शन का उल्लेख करते हुए कहा कि “शरीरं माध्यमं खलु धर्मसाधनम्” अर्थात सभी उद्देश्यों की पूर्ति एक स्वस्थ शरीर से ही संभव है। उन्होंने कहा कि यशोदा मेडिसिटी इसी भावना को साकार करती है — एक ऐसा संस्थान जो स्वास्थ्य, सेवा और संवेदना को जोड़ता है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने बीते कुछ वर्षों में 42 नए मेडिकल कॉलेज स्थापित किए हैं। गोरखपुर और रायबरेली के एम्स अब पूरी तरह कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने हेल्थ सेक्टर में ऐतिहासिक परिवर्तन देखे हैं।

IMG 20251026 WA0025
डबल इंजन सरकार” की स्वास्थ्य क्रांति, डॉ. अरोड़ा और उनकी टीम को मुख्यमंत्री की सराहना

डॉ. अरोड़ा और उनकी टीम को मुख्यमंत्री की सराहना

मुख्यमंत्री योगी ने डॉ. पी.एन. अरोड़ा और डॉ. उपासना अरोड़ा की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने न केवल चिकित्सा जगत में अपनी पहचान बनाई है, बल्कि समाज सेवा का भी एक आदर्श प्रस्तुत किया है “डॉ. अरोड़ा का व्यवहार, सेवा भावना और प्रतिबद्धता उन्हें विशिष्ट बनाती है। वे हर जरूरतमंद का इलाज सुनिश्चित करते हैं, चाहे उसकी आर्थिक स्थिति कुछ भी हो।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि यशोदा मेडिसिटी जैसे प्रोजेक्ट न केवल स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार कर रहे हैं, बल्कि रोजगार और विश्वास का नया अध्याय भी लिख रहे हैं। यह उत्तर प्रदेश की नई सोच और नए आत्मविश्वास का प्रतीक है।

राष्ट्रपति मुर्मू और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति बनी ऐतिहासिक

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत करते हुए कहा “राष्ट्रपति जी का जीवन देश के लिए प्रेरणा है। उन्होंने शून्य से शिखर तक की यात्रा तय कर यह दिखाया कि संकल्प और समर्पण से असंभव भी संभव है। वे देश की 140 करोड़ जनता, विशेषकर हमारी आधी आबादी यानी महिलाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं।”

उन्होंने कहा कि यह समारोह केवल एक अस्पताल का उद्घाटन नहीं, बल्कि एक सामाजिक परिवर्तन की मिसाल है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि वे उत्तर प्रदेश के विकास से जुड़े हर विषय पर सहजता से मार्गदर्शन करते हैं।

IMG 20251026 WA0022
डबल इंजन सरकार” की स्वास्थ्य क्रांति, डॉ. अरोड़ा और उनकी टीम को मुख्यमंत्री की सराहना

“डबल इंजन सरकार” की स्वास्थ्य क्रांति

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डबल इंजन की सरकार का लक्ष्य है कि हर नागरिक को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा मिले। “हमने स्वास्थ्य सेवाओं को अधिकार नहीं, कर्तव्य मानकर कार्य किया है।”

उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब हर जिले में मेडिकल कॉलेज या जिला अस्पताल का उन्नयन किया जा रहा है। साथ ही, प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के तयूहत लाखों गरीब परिवार मुफ्त इलाज की सुविधा पा रहे हैं।

कार्यक्रम में शामिल रहे प्रमुख गणमान्यजन

इस लोकार्पण समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, यशोदा मेडिसिटी के चेयरमैन डॉ. पी.एन. अरोड़ा, डॉ. उपासना अरोड़ा, और प्रदेश के कई मंत्री व वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

गाजियाबाद में “यशोदा मेडिसिटी” का शुभारंभ केवल एक हेल्थ प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश की बदलती तस्वीर का प्रतीक है। यह अस्पताल स्वास्थ्य सेवाओं, रोजगार और निवेश — तीनों को एक सूत्र में पिरोकर नए भारत की स्वस्थ दिशा तय करता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शब्दों में  “अब उत्तर प्रदेश बीमारियों से नहीं, विकास से पहचाना जाएगा।”

रफ़्तार टुडे की न्यूज़
Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Back to top button