राजनीतिगौतमबुद्ध नगरटॉप न्यूजताजातरीननोएडा

BJP Noida News : विधायक पंकज सिंह के जन्मदिन पर हनुमान मंदिर में हुआ भव्य सुंदरकांड पाठ, भक्ति और श्रद्धा से गूंजा सेक्टर-20, विधायक पंकज सिंह के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना

नोएडा ब्यूरो। सेक्टर-20, नोएडा स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर प्रांगण में श्री राम हनुमान सेवा समिति द्वारा माननीय विधायक श्री पंकज सिंह के जन्मदिन के शुभ अवसर पर सुंदरकांड पाठ का भव्य और धार्मिक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संपूर्ण वातावरण भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर नजर आया। बड़ी संख्या में भक्तों, समिति पदाधिकारियों और क्षेत्रवासियों की उपस्थिति ने आयोजन को ऐतिहासिक और सफल बनाया।

सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ विधिवत मंत्रोच्चारण, मंगलाचरण और पूजा-अर्चना के साथ हुआ। पाठ का नेतृत्व हनुमान सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं किसान मोर्चा के महामंत्री श्री मुक्तानंद प्रधान तथा समिति के राष्ट्रीय महासचिव एवं भाजयुमो जिला अध्यक्ष श्री रामनिवास यादव ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सुंदरकांड पाठ केवल धार्मिक अनुष्ठान ही नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक ऊर्जा, एकता और सद्भाव का संदेश देने का सशक्त माध्यम है।


मुख्य अतिथियों ने की आयोजन की सराहना

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नोएडा महानगर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री महेश चौहान एवं विधायक पंकज सिंह के बुआ के बेटे श्री अनिल सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने अपनी टीम के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की और हनुमान सेवा समिति के प्रयासों की सराहना की।
मुख्य अतिथियों ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना को जागृत करते हैं और सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हनुमान सेवा समिति द्वारा समय-समय पर किए जाने वाले धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।


विधायक पंकज सिंह के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना

सुंदरकांड पाठ के दौरान समिति द्वारा माननीय विधायक श्री पंकज सिंह के जन्मदिन पर विशेष शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। समिति के राष्ट्रीय महासचिव रामनिवास यादव ने कहा कि श्री पंकज सिंह क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, युवाओं के उत्थान और समाज सेवा में निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि सुंदरकांड पाठ के माध्यम से विधायक पंकज सिंह के स्वस्थ, दीर्घायु और सफल जीवन की प्रार्थना की गई। समिति ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में नोएडा विकास के नए आयाम स्थापित करता रहेगा।


भजनों और चौपाइयों से गूंजा मंदिर परिसर

पूरे कार्यक्रम के दौरान हनुमान मंदिर परिसर भक्ति संगीत, सुंदरकांड की चौपाइयों और हनुमान भजनों से गूंजता रहा। भक्तों ने बताया कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक वातावरण का निर्माण करते हैं और युवाओं को भारतीय संस्कृति, संस्कार और आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ने में अहम भूमिका निभाते हैं।

हनुमान सेवा समिति द्वारा कार्यक्रम की व्यवस्था, अनुशासन, स्वच्छता और सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया, जिससे आयोजन सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुआ।


भविष्य में भी होंगे धार्मिक और सामाजिक आयोजन

समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार के धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि समाज में भक्ति, संस्कृति, सेवा और एकता का संदेश और अधिक मजबूत हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि समिति का उद्देश्य केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज सेवा और मानवता को बढ़ावा देना भी उनकी प्राथमिकता है।


आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ समापन

कार्यक्रम का समापन हनुमान जी की भव्य आरती और प्रसाद वितरण के साथ किया गया। समिति ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों, श्रद्धालुओं और सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग और सहभागिता से ही यह आयोजन सफल हो सका।


इनकी रही प्रमुख उपस्थिति

इस अवसर पर मास्टर अनिल कुमार, दीपक शर्मा, युधिष्ठिर शर्मा, विनोद शर्मा, धर्मेन्द्र नंदा, अशोक यादव, मनोज शर्मा, बहन निष्ठा, पूर्णिमा, सलोनी पांडेय, मनोज पांडेय, सुनील शर्मा, भागवत शर्मा, मुकेश शर्मा, बबीता जी, हरि किशोर, भुलेराम यादव, चरन सिंह प्रधान, गौरव मेहरा, राजेश शर्मा, दीपक मेहरा, मिथुन चौहान, दीपक सिंह, सत्यम सिंह, धर्मेंद्र सैनी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और समिति सदस्य उपस्थित रहे।


रफ़्तार टूडे की न्यूज
Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Back to top button