देशप्रदेश

One million rupees cheated by Mumbai surgeon on the pretext of kidney transplant, crime branch caught two accused | मुंबई के सर्जन से किडनी ट्रांसप्लांट कराने के बहाने दस लाख रुपए की ठगी, क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को पकड़ा

  • Hindi News
  • Local
  • Delhi ncr
  • One Million Rupees Cheated By Mumbai Surgeon On The Pretext Of Kidney Transplant, Crime Branch Caught Two Accused

नई दिल्ली13 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मुंबई के एक सर्जन किडनी ट्रांसप्लांट के चक्कर में दस लाख रुपए गंवा बैठे। इस रकम को हड़पने वाले दो लोगों को क्राइम ब्रांच ने अरेस्ट किया है। उनके नाम विपिन कुमार और रोहित कुमार है। ये पांच लोगों से ठगी कर चुके है, जबकि 50 से ज्यादा लोग ट्रांसप्लांट के लिए उनके संपर्क में थे। क्राइम ब्रांच के मुताबिक डॉक्टर राजीव चंद्रा मुंबई में प्रैक्टिस करते हैं। उन्हें किडनी से संबंधित बीमारी है, जिसके चलते उन्हें किडनी ट्रांसप्लांट की सलाह दी गई थी। वह विज्ञापन के माध्यम से करण के संपर्क में आए, जिसने उन्हें दिल्ली बुलाया था।

27 अगस्त को वह करण से मिले। राजीव ने उसे 3.5 लाख रुपए दे दिए। बीते सितंबर में करण को उन्होंने एक लाख रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। उन्हें बताया गया कि दिल्ली के अस्पताल में 17 सितंबर को उनका ऑपरेशन होना है। बीते 16 अक्टूबर को करण ने उन्हें दिल्ली के एक नामी अस्पताल के बाहर बुलाया। वहां 5 लाख रुपए लेकर उसने डॉक्टर को अंदर जाने के लिए कहा। इसके बाद वह फरार हो गया। डॉक्टर जब अंदर गए तो खुद के साथ ठगी का पता चला।

जांच में पाया आरोपी करण का असली नाम विपिन है
क्राइम ब्रांच ने जांच में पाया करण का असली नाम विपिन है। वह अलीगढ़ का रहने वाला है। पुलिस टीम ने उसे कानपुर से गिरफ्तार कर लिया। दूसरे आरोपी को प्रतापगढ़ से पकड़ा गया। विपिन कुमार 12वीं कक्षा तक पढ़ा है। वह संगम विहार में अकाउंटेंट की नौकरी करता था। कोविड-19 आने पर उसकी जॉब चली गई। वह कटवारिया सराय निवासी रोहित यादव से मिला। दोनों ने फेसबुक आईडी बनाई, जिस पर किडनी के डोनर और मरीजों की जानकारी डाली।
राहुल ने उनसे मैसेंजर पर चैट किया। बताया उसके पास किडनी के डोनर और मरीज दोनों हैं। राहुल से रिजवी (डॉक्टर का दोस्त) ने संपर्क किया और बताया कि उनके दोस्त राजीव रमेशचंद्र को किडनी की आवश्यकता है। उनके पास डोनर नहीं है। राहुल ने 22 लाख रुपए में सर्जरी कराने की बात कही, जिसमें दो लाख रुपए उसे कमीशन मिलना था। उन्होंने डॉक्टर से रोहित को डॉक्टर संदीप गुलेरिया का ड्राइवर बना कर मिलाया। उन्होंने 10 लाख रुपए डॉक्टर से ले लिए और फरार हो गए।

खबरें और भी हैं…

Source link

Related Articles

Back to top button