नई दिल्ली15 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
उत्तरी दिल्ली नगर निगम द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में पारदर्शिता लाने हेतु शिक्षकों और प्रधानाचार्यों के स्थानांतरण की ऑनलाइन प्रक्रिया का शुभारंभ किया गया। शिक्षकों को समर्पित ऑनलाइन स्थानांतरण मॉड्यूल का शुभारंभ उत्तरी दिल्ली के महापौर राजा इकबाल सिंह द्वारा किया गया।
इस दौरान शिक्षा समिति के अध्यक्ष आलोक शर्मा, पर्यावरण प्रबंधन सेवाएं समिति के अध्यक्ष सूरजीत ठाकूर, निदेशक शिक्षा रंजीत सिंह और निगम के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। महापौर राजा इकबाल सिंह ने कहा कि शिक्षा विभाग की इस पहल से पारदर्शिता बढ़ेगी और शिक्षकों को स्थानांतरण के लिए इधर-उधर नहीं घूमना पड़ेगा।
खबरें और भी हैं…