आम मुद्दे

गौतम बुध नगर में सांसद खेल स्पर्धा-2023 का आगाज, केंद्रीय सूचना प्रसारण, खेल मंत्री, भारत सरकार अनुराग सिंह ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद नोएडा महेश शर्मा द्वारा दीप जलाकर किया

नोएडा, रफ्तार टुडे। जनपद गौतम बुध नगर में सांसद खेल स्पर्धा-2023 का आयोजन माननीय सांसद डा. महेश शर्मा जी द्वारा नोएडा स्टेडियम, सेक्टर-21ए में किया गया जिसका उद्घाटन केंद्रीय सूचना प्रसारण तथा युवा मामले एवं खेल मंत्री, भारत सरकार श्री अनुराग सिंह ठाकुर जी ने दीप जलाकर किया, सभी आगंतुको ने अपने स्थान पर खड़े होकर राश्ट्रगान गाया। उसके उपरांत कथक नृत्यांगना अनु सिन्हा ने गणेश वंदना के साथ नृत्य प्रस्तुत करके सभी का मन मोह लिया। जिसमें शहर के जनप्रतिनिधि, अतिथिगण, शहरवासी एवं राष्ट्रीय एवं अंतराश्ट्रीय खिलाडी शमिल रहें।

सांसद खेल स्पर्धा-2023 का आयोजन दिनांक 21.04.2023 से 24.04.2023 तक चलेगा। जिसमें बैडमिंटन, कराटे, किकबाक्सिंग, ताईक्वांडों, क्रास कन्ट्री पिकलबाल, वुशु, ताईक्वांडों, तीरंदाजी, कबड्डी, एवं एथलेटिक्स जूनियर एवं सीनियर वर्ग खेल शामिल होगें।

बैडमिंटन, कराटे, किकबाक्सिंग, पिकलबाल, वुशु एथलेटिक्स एवं क्रास कन्ट्री का आयोजन 21.04.2023 को, किक बाक्सिंग 21 अप्रैल, कराटे 21 अप्रैल से 22 अप्रैल तक, वुशु का आयोजन 21 अप्रैल, तीरंदाजी दिनांक 23 अप्रैल को जी.डी. गोयनका स्कूल नालेज पार्क 5 में किया जाएगा। कबड्डी का आयोजन 24 अप्रैल को किया जाएगा। प्रतिभा करने वाले सभी खिलाड़ियों को टी-शर्ट, मेडल, सर्टिफिकेट, रिफ्रेशमेंट स्टेडियम में दिया गया ओर खेल की शुरूआत हुई। दिनांक 24.04.2023 को समापन दिवस के मौके पर क्रास कंट्री का आयोजन स्टेडियम के बाहर चारों तरफ रोड़ पर प्रातः 7ः00 बजे से किया जायेगा जिसका शुभारम्भ सांसद डा. महेष शर्मा जी द्वारा किया जायेगा।

मुख्य अतिथि श्री अनुराग सिंह ठाकुर जी के साथ सांसद डा. महेष षर्मा जी ने सबसे पहले बैडमिंटन खेल से षुरूआत की और लगभग कई खेलों में हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन के दौरान कहा कि आज माननीय सांसद जी के नेतृत्व में सांसद खेल स्पर्धा का सबसे भव्य एवं सुन्दर आयोजन किया गया जिसमें 12 खेलों को षामिल किया गया । पहले खेलों का इंफ्रास्ट्रक्चर बन जाता है, लेकिन अगर खिलाड़ी ही नहीं आएंगे तो यह किसी काम का नहीं रहेगा। वर्श 2014 में कांग्रेस सरकार के दौरान 934 करोड़ रुपये का खेल का बजट था अब भाजपा सरकार में 3000 करोड़ से अधिक का बजट है। खेलो इंडिया के लिए प्रधानमंत्री ने 3200 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। खेलो इंडिया में 15 हजार खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं और उन्होंने यह भी कहा कि सरकार खिलाड़ियों को बहुत अधिक सुविधाएं दे रही। पहले की सरकार यह नहीं कर रही, अब यह हो रहा है। इसी का नतीजा है कि ओलिंपिक, पैरा ओलिंपिक, थामस कप, कॉमन वेल्थ गेम्स में खिलाड़ी पदक जीत रहे हैं। भारत की बेटियां विश्व में पदक जीत रहीं। दिव्यांग खिलाड़ी ने भी रिकॉर्ड बनाने का काम किया है। गौतमबुद्धनगर के खिलाड़ियों ने जिले के नाम को रोशन करने का काम किया था। नोएडा में इंटर नेशनल एयरपोर्ट आने के बाद विश्व स्तरीय सुविधाएं मुहैया हो रही। उन्होंने कहा कि आज यूपी में शानदार और दमदार सरकार है। सरकार बदलने से सोच बदली है। पहले माफिया शूट करते थे। अब शूटिंग हो रही। पहले माफियाओं का दलदल था। अब खिलाडिय़ों का दंगल हो रहा है। खेलो इंडिया नेशनल गेम्स में बेटियों ने नेशनल रिकॉर्ड तोड़ने का काम किया है। उन्होंने सांसद खेल स्पर्धा के षानदार आयोजन के लिए आयोजनकर्ताओं,, खिलाड़ियों एवं सांसद जी को बधाई दी तथा नोएडा विधायक पंकज सिंह को साइकिल फेडरेशन का अध्यक्ष बनने पर बधाई दी।

कार्यक्रम के दौरान नोएडा विधायक श्री पंकज सिंह, दादरी विधायक तेजपाल नागर, खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह, सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मी राज सिंह, उ0 प्र0 विधान परिषद सदस्य नरेंद्र भाटी, विधान परिषद सदस्य श्रीचंद शर्मा, लोकमन प्रधान पूर्व प्रदेश संयोजक भाजयुमो, भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर, उ0 प्र0 कृषि अनुसंधान परिषद अध्यक्ष व दर्जा प्राप्त मंत्री कैप्टन विकास गुप्ता, उ0 प्र0 राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय भाटी, भाजपा नोएडा अध्यक्ष मनोज गुप्ता, जिला क्रीडा अधिकारी श्रीमती अनिता नागर, महामंत्री उमेश त्यागी, गणेश जाटव, चंदगीराम यादव, डिंपल आनंद, मीडिया प्रभारी तन्मय शंकर, कोषाध्यक्ष विनोद शर्मा, उपाध्यक्ष मनीष शर्मा, सांसद प्रतिनिधि संजय बाली, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष उमेश पहलवान, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष रामनिवास यादव, एनईए अध्यक्ष विपिन मल्हन, टी एन गोविल, योगेन्द्र षर्मा फोनरवा अध्यक्ष, पूर्व अध्यक्ष फोनरवा एनपी सिंह, रविकांत मिश्रा, नरेंद्र चोपड़ा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button