PM Modi In Jewar News : “जेवर में इतिहास रचने की तैयारी, 28 मार्च को पीएम मोदी करेंगे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का भव्य लोकार्पण, दो लाख की जनसभा से गूंजेगा विकास का मंच!”, “प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की मौजूदगी में रणनीति तय, भव्य आयोजन का खाका तैयार”, जेवर से उड़ान भरेगा विकास, इतिहास बनने को तैयार”
यूपी संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह ने बताया कि कार्यक्रम को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए बूथ स्तर तक जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं। वहीं सुभाष यदुवंशी ने गांव-गांव जाकर प्रचार और जनसंपर्क अभियान तेज करने पर जोर दिया, ताकि अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके, पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि जेवर एयरपोर्ट के शुरू होने से क्षेत्र में औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी और हजारों युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

गौतमबुद्धनगर, रफ़्तार टूडे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विकास की तस्वीर बदलने जा रहे बहुप्रतीक्षित Noida International Airport के उद्घाटन को लेकर तैयारियां अब अपने चरम पर पहुंच चुकी हैं। इसी क्रम में मंगलवार को कार्यक्रम स्थल पर एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश और क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।
बैठक का मुख्य उद्देश्य 28 मार्च को प्रस्तावित उद्घाटन समारोह की व्यवस्थाओं की समीक्षा करना और इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए रणनीति तैयार करना रहा।
“प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में रणनीति तय—भव्य आयोजन का खाका तैयार”
बैठक में पंकज चौधरी की विशेष मौजूदगी रही, जिनके नेतृत्व में कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।
उन्होंने कहा कि यह एयरपोर्ट देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनने जा रहा है और इसका लोकार्पण नरेन्द्र मोदी द्वारा किया जाएगा।
उन्होंने यह भी बताया कि इस मौके पर दो लाख से अधिक लोगों की विशाल जनसभा आयोजित की जाएगी, जो न केवल क्षेत्र के विकास का प्रतीक होगी, बल्कि ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को भी मजबूती देगी।
“तैयारियों की समीक्षा—हर स्तर पर जिम्मेदारियां तय”
बैठक में उद्घाटन समारोह की तैयारियों को लेकर बारीकी से समीक्षा की गई।
धर्मपाल सिंह ने बताया कि कार्यक्रम को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए बूथ स्तर तक जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं।
वहीं सुभाष यदुवंशी ने गांव-गांव जाकर प्रचार और जनसंपर्क अभियान तेज करने पर जोर दिया, ताकि अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।
“विकास और रोजगार की नई उड़ान—नेताओं ने जताया भरोसा”
पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि जेवर एयरपोर्ट के शुरू होने से क्षेत्र में औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी और हजारों युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
वहीं जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में यह जनसभा ऐतिहासिक होगी और क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी।
“बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों की भागीदारी—समन्वय पर जोर”
इस महत्वपूर्ण बैठक में कई वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। इनमें प्रमुख रूप से कुंवर बृजेश सिंह, ब्रज बहादुर, क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र शिशोदिया, श्रीचन्द शर्मा, नरेन्द्र भाटी, तेजपाल नागर समेत कई जनप्रतिनिधि शामिल रहे।
इसके अलावा पूर्व राज्यसभा सांसद कांता कर्दम, जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर, जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, विधायक लक्ष्मीराज सिंह, विधायक मीनाक्षी सिंह, विधायक प्रदीप चौधरी, विधायक नन्द किशोर गुर्जर, महानगर अध्यक्ष महेश चौहान, बुलंदशहर अध्यक्ष विकास चौहान और गाजियाबाद अध्यक्ष मयंक गोयल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
बैठक में सभी को समन्वय के साथ कार्य करने और आयोजन को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
जेवर से उड़ान भरेगा विकास, इतिहास बनने को तैयार”
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन केवल एक इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट का शुभारंभ नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के आर्थिक और औद्योगिक भविष्य की नई शुरुआत है।
28 मार्च का यह दिन गौतमबुद्धनगर और आसपास के क्षेत्रों के लिए ऐतिहासिक साबित होने जा रहा है, जब देश के प्रधानमंत्री स्वयं इस मेगा प्रोजेक्ट का लोकार्पण करेंगे।
यह एयरपोर्ट आने वाले समय में न केवल कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगा, बल्कि निवेश, पर्यटन और रोजगार के नए द्वार भी खोलेगा।



