Rotary Club News : हरियाली तीज की छटा में रंगा रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा, महिलाओं ने गीत-संगीत, झूले और मेंहदी संग मनाया उत्सव, डांस, गेम्स और पारंपरिक परिधानों ने बढ़ाई शोभा, स्वादिष्ट व्यंजनों ने बांधा समां

ग्रेटर नोएडा, रफ्तार टुडे। हरियाली तीज के पावन अवसर पर रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा की महिला सदस्यों ने पूरे उल्लास के साथ तीज महोत्सव का आयोजन किया। कार्यक्रम स्वर्ण नगरी स्थित अग्रसेन भवन में पारंपरिक उमंग और आधुनिक रंगत के साथ सम्पन्न हुआ।
झूला, संगीत और मेंहदी संग महक उठी तीज की शाम
क्लब की प्रथम महिला अंजलि अग्रवाल ने बताया कि बीते वर्षों की परंपरा को निभाते हुए इस बार भी महिलाओं ने मिलजुल कर तीज का आनंद लिया। हरियाली तीज के अवसर पर विशेष सजावट की गई, जहां पारंपरिक झूले, रंग-बिरंगी सजावट और संगीत की स्वर लहरियों ने माहौल को पूरी तरह तीजमय कर दिया।
डांस, गेम्स और पारंपरिक परिधानों ने बढ़ाई शोभा

कार्यक्रम की संयोजिका तरुणा गर्ग ने बताया कि महिलाएं सज-धज कर पारंपरिक पोशाकों में, हाथों में मेंहदी और चेहरे पर उत्साह लेकर आयोजन स्थल पर पहुंचीं। कई प्रकार के मनोरंजक खेलों और डांस प्रतियोगिताओं ने माहौल को जीवंत बनाए रखा। बच्चों ने भी इस आयोजन में खुलकर भाग लिया और आनंद उठाया।
स्वादिष्ट व्यंजनों ने बांधा समां
महोत्सव के दौरान स्वादिष्ट पकवानों का भी आयोजन किया गया, जिसका सभी महिलाओं और बच्चों ने भरपूर आनंद लिया। इस आयोजन ने न केवल मनोरंजन का अवसर प्रदान किया, बल्कि सामाजिक जुड़ाव और महिलाओं के आपसी मेलजोल को भी प्रगाढ़ किया।
सदस्याओं की शानदार भागीदारी
इस खास तीज महोत्सव में क्लब की कई सक्रिय सदस्याएं शामिल रहीं, जिनमें प्रमुख रूप से सुधा शर्मा, हिमानी वार्ष्णेय, ऋतु जैन, पूजा शर्मा, प्रीति राठी, सरिता शर्मा, सुनीता कसाना, प्रीति अग्रवाल, अंजलि बंसल, शीतल गर्ग, निधि गर्ग, अनीता आर्य आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा। रोटेरियन स्पाउसेज़ ने भी पूरे आयोजन में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
मीडिया प्रभारी – विनोद कसाना



