आम मुद्दे

राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ कोर कमेटी की बैठक 7 अप्रैल 2023 को राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार प्रजापति की अध्यक्षता में केंद्रीय कार्यालय छलेरा सेक्टर 44 पर आयोजित की गई

नोएडा, रफ्तार टुडे। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ कोर कमेटी की बैठक 7 अप्रैल 2023 को राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय सुरेंद्र कुमार प्रजापति जी की अध्यक्षता में केंद्रीय कार्यालय छलेरा सेक्टर 44 नोएडा पर आयोजित की गई। बैठक का संचालन राष्ट्रीय मुख्य महासचिव राजवीर सिंह प्रजापति ने किया बैठक में राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक आदरणीय हंसराज भौरिया जी ,राष्ट्रीय संयोजक आदरणीय शिवनाथ सिंह प्रजापति, राष्ट्रीय विधि सलाहकार आदरणीय सत्य प्रकाश आर्य जी ,राष्ट्रीय प्रवक्ता / अध्यक्ष उत्तर प्रदेश श्री प्रमोद कुमार प्रजापति ,दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्री जय भगवान प्रजापति जी ,दिल्ली प्रदेश मुख्य महासचिव श्री राम अजोर प्रजापति, दिल्ली प्रदेश कोषाध्यक्ष शिवराम गोला जी आदि उपस्थित रहे।

बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रजापति/ कुम्हार सहित अतिपिछड़ा वर्ग की मूलभूत समस्याओं जैसे कि जातिवार जनगणना संविधान के अनुच्छेद 340 में वर्णित प्रावधानों को पिछड़े वर्ग हितार्थ सम्यक रूप से लागू कराने हेतु (जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी हिस्सेदारी को लेकर) सितंबर 2023 को जंतर-मंतर पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन (जनसभा) करने का फैसला लिया।

सम्मानित साथियों बड़े हर्ष के साथ सूचित कर रहे हैं कि आगामी सितंबर 2023 में राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के तत्वधान में समाज की सहयोगी संस्थाएं व अति पिछड़े वर्ग की संस्थाओं के साथ विचार विमर्श कर उपरोक्त कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु निर्णय लिए जिसमें आप सादर आमंत्रित हैं।

राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के समस्त पदाधिकारियों को सूचित किया जाता है कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं प्रदेशीय कार्यकारिणी व समस्त जिलों के पदाधिकारियों से यह भी निवेदन किया जाता है कि उपरोक्त कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अपने अपने क्षेत्रों में तैयारी जोर-शोर से शुरू करने का कार्य प्रारंभ कर दें। यह जानकारी राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री प्रमोद कुमार प्रजापति ने दी ।

Related Articles

Back to top button