आम मुद्दे

सिटी मजिस्ट्रेट एवं जिला विद्यालय निरीक्षक के आदेश के बाद भी रेयान स्कूल बच्चों को पढ़ाई से कर रहा है वंचित

ग्रेटर नोएडा, रफ्तार टुडे। ग्रेटर नोएडा के रेयान इंटरनेशनल स्कूल के द्वारा 50% छूट पर लिए गए दाखिले के प्रकरण में ग्रेटर नोएडा के सिटी मजिस्ट्रेट धर्मेंद्र सिंह एवं जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मवीर सिंह के नेतृत्व में अभिभावक एवं स्कूल के प्रधानाचार्य सुधा सिंह के बीच समझौता हुआ था कि बच्चों का किसी भी तरह शोषण नहीं किया जाएगा। वर्तमान समय में 50% छूट के आधार पर ही फीस जमा की जाएगी। सभी बच्चों की पढ़ाई जारी रखी जाएगी। लेकिन दोनों अधिकारियों की मध्यस्था (आदेश) के बाद भी स्कूल की प्रधानाचार्य सुधा सिंह के द्वारा बच्चों को पढ़ाई से वंचित रखा जा रहा है।

इस आंदोलन के नेतृत्वकर्ता करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय के नेतृत्व ने बताया कि आज अभिभावक जिलाधिकारी मनीष वर्मा से मिलकर स्कूल के द्वारा बच्चों की पढ़ाई ना किए जाने के संबंध में शिकायत की। जिलाधिकारी महोदय ने जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मवीर सिंह को फोन पर कहा कि किसी भी सूरत में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित ना हो इसका ध्यान रखा जाए।

अभिभावक सुंदर प्रजापति का कहना है कि पिछले 1 वर्ष से अधिक समय हो गया है जिला प्रशासन के तमाम अधिकारियों से शिकायत और न्याय की गुहार लगाते हुए लेकिन हमारे बच्चों का भविष्य अधर में लटका हुआ है हमें न्याय नहीं मिल पा रहा है।

इस दौरान-सत्येंद्र कपासिया शिवम लौर विपिन चौहान सुंदर प्रजापति योगेश भाटी सत्येंद्र चौधरी मृदुल पचौरी किरण पाल भाटी अमित चौधरी फतेह सिंह संदीप लोहिया राजीव भाटी ठाकुर विमलेश सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button